फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने 32 केंद्रों पर लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना के 361 नए मामले सोमवार को आए है। साथ ही सात कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो गई। जबकि 144 कोरोना मरीजों को ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1303 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। वहीं, 32 केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग ने 18 वर्ष से अधिक आयु वाले 2661 युवाओं को कोरोना वैक्सीन लगाई।
विज्ञापन

कोरोना से सोमवार को सात ओर मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में संतनगर का 45 वर्षीय पुरुष, 58 वर्षीय महिला निवासी लुदेसर, 60 वर्षीय महिला निवासी रानियां, 77 वर्षीय महिला निवासी भंभूर, 55 वर्षीय महिला निवासी मिठी सुरेरां, 51 वर्षीय पुरुष निवासी कालांवाली, 27 वर्षीय महिला निवासी माधोसिंघाना शामिल है। सात में से 6 मरीजों की मौत सिविल अस्पताल में हुई है। जबकि एक की निजी अस्पताल में मौत हुई है। अभी तक 183 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 244 मरीज अस्पतालों में दाखिल है। इनमें से 102 सरकारी व 142 निजी अस्पताल में दाखिल हैं और पांच की हालत गंभीर हैं। 361 नए केसों में सिरसा शहर में 177, डबवाली में 48, ऐलनाबाद में 17, कालांवाली में 12, ओढां में दस, चोपटा में 15, माधोसिघाना में 17,रानियां में 25, चौटाला में 24, बडागुढ़ा में 16 केस कोरोना संक्रमण के आए हैं। जिले में अब तक तीन लाख सात हजार 432 व्यक्तियों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 15714 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 11896 ठीक होने के उपरांत अपने घर जा चुके हैं। इस समय तीन हजार 635 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हैं और जिले की मृत्यु दर 1.16 प्रतिशत है।
आठ हजार डोज मुख्यालय से मांगी : स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 32 स्वास्थ्य केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक आयु वाले युवाओं को कोरोना वैक्सीन लगाई। स्वास्थ्य विभाग ने 3320 युवाओं को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया था, परंतु रानियां, पनिहारी, चोपटा स्वास्थ्य केंद्रों पर कम युवा वैक्सीन लगवाने आए, इसलिए 2661 युवाओं को वैक्सीन लगाई गई। मंगलवार को सात खंडों में ही युवाओं को कोरोना वैक्सीन लगाने का सेशन चलेगा। 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों के लिए वैक्सीन की डोज खत्म है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने आठ हजार वैक्सीन की डोज मुख्यालय से मांगी हुई है। यह डोज सोमवार रात तक सिरसा पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों के लिए पीएचसी और सीएचसी में कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू करेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बालेश ने बताया कि सोमवार रात को आठ हजार वैक्सीन सिरसा पहुंचने की उम्मीद है। बुधवार को 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को वैक्सीन लगानी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन की पालना करें नागरिक : उपायुक्त प्रदीप कुमार ने आमजन से अपील की है कि वे लॉकडाउन की गंभीरता से पालना करें और घर पर ही रहें ताकि संक्रमण की कड़ी को तोड़ा जा सकें। इसके अतिरिक्त नागरिक स्थानीय नागरिक अस्पताल स्थित कोविड कंट्रोल रूम में स्थापित हेल्पलाइन नंबर 90530-13967 व टोल फ्री नंबर 108 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें