नहरबंदी के चलते शहर में पानी का संकट छा गया है। नहर में पानी न होने के कारण मंगलवार को पानी की आपूर्ति में कटौती की जाएगी। ऐसे में शहरवासियों को एक ही वक्त पानी की सप्लाई मिलेेगी। शहर में पहले दो समय पानी दिया जाता था। अब समय में कटौती करते हुए एक समय सुबह ही पानी की सप्लाई दी जाएगी।
भाखड़ा नहर की मरम्मत के चलते नहर में पानी नहीं आ पाया है जिसके कारण जलघर में पानी की किल्लत आ गई है। पहले बाखड़ा डैम से 1 मई को पानी आना था, लेकिन अब यह पानी 11 मई को आएगा जिसके चलते शहरवासियों को आगामी 12 मई तक नहरी पानी सुबह 6 से 7 एक घंटे ही दिया जाएगा। वहीं ओटू फीडर व पंजुआना नहर में भी पानी न होने से पानी की समस्या आ रही है।
भाखड़ा नहर की मरम्मत की जा रही है। जिसके चलते नहर में 11 दिन पानी लेट पहुंचेेगा। नहरी पानी की सप्लाई में कटौती करते हुए सुबह एक समय कर दी गई है। वहीं शहर में 70 ट्यूबवेल इस वक्त चालू है इनके माध्यम से शहर में पानी की आपूर्ति को पूरा किया जाएगा। -आरके शर्मा, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग।