सिरसा। जिले में करीब एक माह बाद कोरोना ने फिर दस्तक दे दी है। बुधवार को जिले में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। जिले में अब तक कुल 29 हजार 277 मामले समाने आ चुके हैं। इस समय जिले में एक कोरोना केस सक्रिय है और जिले की रिकवरी दर 98.25 प्रतिशत है।
सिविल सर्जन डॉ. मनीष बांसल ने बताया कि बुधवार को जिला सिरसा में कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है। विभाग की ओर से सैंपलिंग प्रक्रिया जारी है। बुधवार को 1087 व्यक्तियों की जांच की गई है। जिले में अब तक पांच लाख 34 हजार 579 लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है। जिला में संक्रमण के कुल 29 हजार 277 मामले सामने आ चुके हैं और अब तक 28 हजार 767 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। इस समय में जिला में कोरोना संक्रमण का एक एक्टिव केस है तथा जिले का रिकवरी रेट 98.25 फीसदी है।