फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की रोकथाम में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें : फैसल खान

विज्ञापन
रानियां। रक्तदान करते रक्तदाता हुए ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
रानियां। सरदार सुखदेव सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट संतनगर की ओर स्व. सरदार सुखदेव सिंह संधू की स्मृति में छठे रक्तदान व निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन नामधारी पेट्रोल पंप जीवन नगर पर किया गया। शिविर में फैसल खान एएसपी ने मुख्य अतिथि और शुभम शर्मा तहसीलदार रानियां ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

एएसपी फैसल खान ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों से कहा कि वे भी समाज हित के कार्यों में आगे आए। उन्होंने क्षेत्र में बढ रहे नशे की रोकथाम के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। शिविर में रक्त संग्रहण करने सिरसा के सामान्य अस्पताल से रेडक्रॉस और शिव शक्ति ब्लड सेंटर की टीम ने अपनी सेवाएं दी।
इस दौरान रेडक्रॉस की टीम की ओर से 112 यूनिट और शिव शक्ति ब्लड सेंटर की टीम ने 79 यूनिट रक्त संग्रहण किया। सिरसा से सतगुरु प्रताप सिंह अस्पताल से हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ के साथ सामान्य बीमारी विशेषज्ञों ने 125 लोगों की निशुल्क जांच की और 70 लोगों को दवाइयां भी वितरित की। इस मौके पर क्षेत्र के ट्रस्ट प्रधान राजेंद्र सिंह संधू, मलकीत खोसा, स्वर्ण सिंह विर्क, गुरदेव सिंह नंबरदार, बलदार सिंह संधू, दीदार सिंह ओलंपियन सहित ट्रस्ट सदस्य व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें