फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबंधित प्लास्टिक का न करें उपयोग : एडीसी

विज्ञापन
सिरसा।शहर में नगर परिषद के कर्मचारी अ​भियान के तहत सफाई करते हुए। सूचना विभाग
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत वीरवार को जिले की सभी नगर परिषद सिरसा व डबवाली तथा नगर पालिका रानियां, ऐलनाबाद व कालांवाली में स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। टीमों ने रिहायशी, बाजारों व सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई की। वहीं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को इस अभियान में योगदान देने की अपील की।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नगर आयुक्त वीरेंद्र सहरावत ने आमजन से आह्वान किया कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करें, कपड़े या जूट के बने थैले ही प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि यह अभियान 7 नवंबर तक चलेगा और इसका उद्देश्य शहरों को साफ-सुथरा, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाना है।
कर्मचारियों की ओर से बाजारों, कॉलोनियों, सडक़ों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही टीमों की ओर से डोर टू डोर कूड़ा उठान का कार्य किया गया। स्वच्छता अभियान के दौरान टीम ने नागरिकों से अपील की कि अगर हर नागरिक अपने घर और आसपास की सफाई रखे, तो स्वच्छ भारत और स्वच्छ हरियाणा का सपना साकार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें