फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: निजी दूरसंचार कंपनी के टावर का निर्माण कार्य रोका

Mon, 05 May 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां। जनाक्रोश से बचने के लिए निजी दूरसंचार कंपनी ने शहर के वार्ड नंबर 15 में रात में टावर लगाने का प्रयास किया लेकिन मोहल्लेवासियों के विरोध करने पर कंपनी के कर्मचारियों को काम छोड़कर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


मोहल्लावासी रमेश कुमार और कुलदीप सिंह सहित कई लोगों ने बताया कि निजी कंपनी की ओर से तहसील कार्यालय के नजदीक वार्ड नंबर 15 के खाली प्लाॅट में टावर लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पहले यह कार्य दिन में कराने का प्रयास किया गया था। तब विरोध होने पर शनिवार रात टावर लगाने का प्रयास किया गया। इसका पता चलने पर निर्माण कार्य रोक दिया।
विरोध करने वाले लोगों ने कहा कि शहर में बेहतर संचार सेवा उपलब्ध है। इसलिए यहां नए टावर लगाने की जरूरत नहीं है। इसके बावजूद रिहायशी इलाके में टावर लगाना गलत है। टावर लगाने की चिह्नित जगह के नजदीक राजकीय प्राइमरी स्कूल, गुरुद्वारा और तहसील कार्यालय भी संचालित है। वहां रोज सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी क्षेत्र में टावर के विकिरण से गर्भवती, बच्चों और पशु-पक्षियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्हें कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी फैलने का भी डर सता रहा है। इसलिए वह घनी आबादी में टावर नहीं लगने देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें