फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: सिरसा में जल्द शुरू होगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण, 988 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे

Wed, 18 May 2022 11:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिरसा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल 38 परियोजनाओं की शुरुआत कर बोले कि बजट की कोई कमी नहीं है। नागरिक ग्राम दर्शन व नगर दर्शन पोर्टल पर विकास कार्यों की डिमांड भेजें।
विज्ञापन
सिरसा में योजनाओं का शिलान्यास करते सीएम मनोहर लाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जिले में जल्द ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके लिए विभाग को जमीन हैंडओवर की जा चुकी है। कॉलेज निर्माण पर 988 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने जिले में 38 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। 

विज्ञापन


बुधवार को सिरसा की चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में बिना भेदभाव के विकास कराए रहे हैं। प्रदेश सरकार ने विकास को और अधिक गति प्रदान करने के लिए ग्राम दर्शन और नगर दर्शन पोर्टल बनाए हैं।

इन पर कोई भी नागरिक अपने क्षेत्र से संबंधित किसी भी विकास कार्य की डिमांड भेज सकते हैं। सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है। विकास कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, बिजली मंत्री रणजीत सिंह, सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल, उपायुक्त अजय तोमर, पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन, सीडीएलयू के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


अगले दस दिन तक मंडी में गेहूं बेच सकेंगे किसान
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान अगले दस दिन तक मंडियों में गेहूं बेच सकते हैं। प्रदेश की मंडियों में अब तक एमएसपी पर गेहूं की खरीद की है। किसानों ने निजी एजेंसियों को हाई रेट में गेहूं बेचा है। इसलिए सरकार द्वारा लक्ष्य की 50 फीसदी ही खरीद हुई। केंद्र सरकार ने गेहूं के निर्यात पर रोक लगाई है, लेकिन जिन लोगों ने पहले से रजिस्ट्रेशन कराया था वे अब भी निर्यात कर सकते हैं। 

22 हजार से अधिक परिवारों ने दिया ऋण
अंत्योदय उत्थान योजना के तहत प्रदेश में अंत्योदय मेलों का आयोजन किया गया। इसमें ढाई लाख पात्र परिवारों को आमंत्रित किया गया था। मेलों में 88 हजार लोग आए, जिनमें से 40 हजार से अधिक परिवारों ने सरकार की योजनाओं के तहत आवेदन दिए और विभागों ने स्वीकृत किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि 22 हजार से अधिक परिवारों को बैंकों की ओर से लोन की मंजूरी मिल चुकी है। अधिकतर के खातों में राशि भी जा चुकी है। सरकार का उद्देश्य एक लाख गरीब परिवारों को विभिन्न माध्यमों से आर्थिक सहायता देकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है। 

नशा रोकने के लिए गठित की जाएगी कमेटियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नशे की समस्या को लेकर गंभीर है। इसके लिए एंट्री नारकोटिक्स सेल बनाया है। इसमें सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है। एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा प्रदेश भर में तीन माह में एक अभियान भी चलाया जाएगा। इसके तहत जिला, उपमंडल व ग्राम स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा और लोगों को जागरूक किया जाएगा। नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। करोड़ों रुपये की नशे की सामग्री को जब्त करके नष्ट किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें