फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: जिला जेल में तैनात सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, दो दिन पहले ड्यूटी पर लौटा था

Wed, 27 Apr 2022 11:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

मृतक के बेटे रोहित के बयान पर हुडा चौकी पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। सिपाही सुरेंद्र कुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा में जिला जेल में तैनात सिपाही सुरेंद्र कुमार की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक सिपाही जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव खरड़वाल निवासी था। सिपाही दो दिन पहले ही अपने घर से ड्यूटी पर लौटा था। 

विज्ञापन

 

मिली जानकारी के अनुसार सिपाही सुरेंद्र कुमार (48) सुबह ड्यूटी देने के लिए जेल में जा रहा था। इस दौरान वह बेसुध होकर चारपाई पर गिर पड़ा। जेल में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उसे संभाला और उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 

सिपाही सुरेंद्र कुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वर्ष 2013 में उसने जेल में वार्डर के रूप में नौकरी ज्वाइन की थी। सुरेंद्र के बड़े भाई वीरेंद्र ने बताया कि सुरेंद्र की दो लड़कियां व एक लड़का है। सुरेंद्र दो दिन पहले ही छुट्टी पर घर गया था और बिल्कुल स्वस्थ था।  जांच अधिकारी भाल सिंह ने बताया कि सिपाही सुरेंद्र कुमार बुधवार सुबह साढ़े छह बजे जेल में बेसुध अवस्था में मिला था, जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें