फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालांवाली की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
आमजन की समस्याओं को लेकर एसडीएम उदय सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
कालांवाली। उपमंडल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम उदय सिंह को हलका कालांवाली के विभिन्न गांवों में आमजन को होने वाली समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने शहर में पानी निकासी की उचित सुविधा न होने, दूषित पेयजल की सप्लाई होने, बारिश और गुलाबी सुंडी के कारण बर्बाद हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी कर किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने सहित कई समस्याओं को दूर करने की मांग रखी।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने बताया कि गत दिनों लगातार हुई मूसलाधार बारिश के कारण जिले के सभी गांवों में किसानों की नरमा, गवार, मूंगफली, धान आदि की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। तैयार फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। ऐसे में किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने मांग की है कि सरकार स्पेशल गिरदावरी करवाकर जल्द किसानों को बर्बाद फसलों का मुआवजा प्रदान करे । इसके अलावा उन्होंने शहर कालांवाली में बारिश के बाद की स्थिति से अवगत करवाते हुए बताया कि शहर में सड़कों का लेवल सही नहीं है। गलियों व मुख्य सड़कों पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। इसके चलते शहर में जलभराव रहता है। इस मौके पर महेश झोरड़, सतेंद्रजीत सोनी तिलोकेवाला, पंकज कुमार, जगविंद्र सिंह खतरांवा, बेअंत सिंह गदराना, जसपाल सिंह, सिंकदर बाहिया, होशियार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें