फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ही कांग्रेस को हराती है, यह पार्टी में कोई नई बात नहीं बल्कि पुरानी बीमारीः अशोक तंवर

विज्ञापन
अपना भारत मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते डॉ. अशोक तंवर - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। अपना भारत मोर्चा के संस्थापक एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने अपने आवास पर ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर अपना भारत मोर्चा के सहयोगियों की बैठक को संबोधित किया। तंवर ने कहा कि आज देश को बचाने की बहुत आवश्यकता है और इसी मानसिकता के लोगों को एकजुटता के साथ आगे आने की जरूरत है।
विज्ञापन

अपना भारत मोर्चा ऐसे ही लोगों के लिए बेहतर मंच है जो विकृत हो चुकी राजनीतिक व्यवस्था को दूर कर देश के लोगों के लिए एक बेहतर भारत की व्यवस्था दे सके। ऐलनाबाद उपचुनाव के सिलसिले में उन्होंने कहा कि 20 अक्तूबर के बाद वे ऐलनाबाद की जनता के साथ फीडबैक लेकर मैदान में उतरेंगे और जो भी जनता के हितों के लिए पूरी तरह से संघर्ष करता नजर आएगा, उसे ही अपना भारत मोर्चा का समर्थन हासिल होगा। तंवर ने कांग्रेस के संदर्भ में कहा कि पुरानी पार्टी है, मगर कांग्रेस को कांग्रेस ही हराती है। यह पार्टी में कोई नई बात नहीं बल्कि पुरानी बीमारी है। इसी वजह से ऐलनाबाद उपचुनाव में कांग्रेस को तीसरे नंबर पर खिसकना पड़ रहा है। तंवर ने कहा कि वर्तमान समय में देश के राजनीतिक हालात ऐसे हैं कि ज्यादातर पार्टियां लोगों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर उन्हें भटकने पर मजबूर कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें