फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी सत्ता छोड़ो का नारा दे कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता सुभाष चौक पर प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। सोमवार को कांग्रेस ने बीजेपी सत्ता छोड़ो आंदोलन की शुरूआत करते हुए बाजार में प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस ने कृषि कानून, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व जासूसी मामले को लेकर बीजेपी शासन को जमकर कोसा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सभी कार्यकर्ता सुभाष चौक पर एकत्र हुए। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा व विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि कांग्रेस ने अंग्रेजों भारत छोड़ो की तरह बीजेपी सत्ता छोड़ो का नारा दिया है, क्योंकि बीजेपी सत्ता में रहने का अधिकार खो चुकी है। हर तरफ मायूसी का माहौल है। यह सब सरकार की गलत नीतियों की वजह से है। किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी सभी वर्गों के लोग बीजेपी शासन के खिलाफ लामबंद होने लगे हैं। पूर्व सांसद डॉ. सुशील इंदौरा ने कहा कि देश-प्रदेश के हालात देखकर ऐसा ही प्रतीत होता है कि वर्तमान सरकार अंग्रेजों से भी गया गुजरा शासन दे रही है। उस समय देश के लोगों में अंग्रेजों के खिलाफ ऐसा आक्रोश था कि एक दिन भी अंग्रेजी शासन सहन नहीं हो रहा था। आज भी वैसे ही हालात हैं। इस मौके पर नवीन केडिया, प्रदेश प्रवक्ता आनंद बियाणी, सुभाष जोधपुरिया, मलकीत खोसा, लादूराम पूनिया, पाला सिंह कंबोज, कुलदीप गदराना आदि मौजूद रहे।
सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर डबवाली में पीएम का फूंका पुतला
डबवाली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं हल्का विधायक अमित सिहाग के आह्वान पर सोमवार को शहर के गांधी चौक पर भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके डॉ. सिंह ने कहा कि पेगासस स्पाइवेयर जासूसी प्रकरण से विपक्ष एवं संविधानिक पदों पर बैठे लोगों के फोन रिकॉर्ड किए जा रहे हैं, इससे सीधा लोकतंत्र को खतरा है। लोकतंत्र में अपनी आवाज उठाने के लिए या धरना प्रदर्शन करो या फिर विधानसभा और लोकसभा में विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों पर चर्चा करें लेकिन मौजूदा मोदी सरकार दोनों ही तरीकों से बातचीत करने को तैयार नहीं है। सरकार न तो 9-10 महीनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत कर रही है और न ही संसद में इन मुद्दों पर चर्चा करने को तैयार है। जिससे मोदी सरकार की हठधर्मिता और अहंकार साफ दिखाई देता है। डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को कहती है कि आपसे बातचीत तो करेंगे लेकिन आपकी बात नहीं मानेंगे। अगर किसानों की बात ही नहीं माननी तो ऐसे में उनसे बातचीत करने का क्या औचित्य है।

प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें