फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में पहुंची पांच अर्धसैनिक बलों की कंपनियां, ऐलनाबाद, चोपटा व मल्लेकां क्षेत्रों में संभालेंगी मोर्चा

विज्ञापन
उप चुनाव को लेकर ड्यूटी पर तैनात अर्धसैनिक बल - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। ऐलनाबाद उपचुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष व स्वतंत्र रुप से करवाने के लिए उपद्रवियों व असामाजिक तत्वों से निपटने वाली सिरसा में पांच अर्धसैनिक बलों की कंपनियां पंहुच गई है। इन कंपनियों को चोपटा व मल्लेकां क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। इस संबंध में सिरसा पुलिस ने चुनाव के दौरान किए जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों की व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष व स्वतंत्र रूप से करवाने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंधों का इंतजाम किया जा रहा है। इसी के मध्यनजर जिला पुलिस द्वारा अतिरिक्त सुरक्षा बल की और मांग की गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अर्धसैनिक बलों की पांच कंपनियां सिरसा में पहुंच चुकी है । जिनमें से दो ऐलनाबाद, दो नाथूसरी चोपटा जबकि एक कंपनी मल्लेकां क्षेत्र में तैनात की गई है। पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा प्रबंधों की जिम्मेदारी संभालेगी। चुनाव को लेकर सभी थाना प्रभारियों को पूरी चौकसी व सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है तथा कहा गया है कि आम आदमी के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें ताकि उनमें सुरक्षा की भावना पैदा हो। लेकिन उपद्रवियों व असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें