फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ठंड बना रही राेगों का शिकार, वायरल के मरीजों का बढ़ा आंकड़ा

Sun, 14 Dec 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल में बाल रोग विभाग में इलाज के लिए बैठे मरीज व उनके परिजन। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। सूखी ठंड बच्चों सहित युवाओं व बुजुर्गों को अपनी चपेट में ले रही है। अस्पताल में प्रतिदिन 100 के करीब मरीज ठंड से बीमार होने पर दवा लेने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक मरीजों को दवा के साथ ठंड से बचाव की सलाह दे रहे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है। सूखी ठंड से ग्रामीण इलाकों में कोहरा भी जम रहा है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की ओपीडी में आने वाले अधिकतर बच्चों में बुखार, गला दर्द, सिर दर्द, बदन दर्द, जुकाम के लक्षण मिल रहे है। मौसम में बदलाव के चलते ठंडा पानी, बाहरी तली चीजें, आइक्रीम आदि खाने से बच्चे बीमार हो रहे हैं। चिकित्सकों ने अनुसार उनके पास पहले 80 से कम ओपीडी रहती थी, लेकिन अब इसमें 40 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। दैनिक ओपीडी 100 तक पहुंच गई है। संक्रमण के कारण गला दर्द होता है। गले में दर्द के कारण मरीजों को बुखार आ रहा है। इससे परेशान कई मरीजों को अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ रहा है।
पांच साल तक के बच्चे आ रहे चपेट में : नागरिक अस्पताल में बच्चा वार्ड में वायरल बुखार व ठंड लगने से 20 के करीब मरीज भर्ती है। चिकित्सकों के अनुसार इनमें अधिकतर मरीजों में पांच साल तक के बच्चे शामिल हैं। चिकित्सकों ने बच्चों के ठंड से बचाने के लिए परिजनों से खानपान में एहतियात बरतने के साथ बाहर निकलते समय ऊनी कपड़े पहनने अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें