फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीएमओ बोले- हर महीने टीम करती है रेड, एसपी बोले- चार महीने से मैंने तो नहीं देखी

Sun, 14 Jan 2024 12:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पंचायत भवन में आयोजित बैठक के दौरान उप​​स्थित डीजीपी शत्रुजीत कपूर व अन्य।
विज्ञापन
सिरसा। पंचायत भवन में डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने जिले के केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अपनी बात रखने के बाद डीजीपी शत्रुजीत कपूर डबवाली के लिए रवाना हो गए। जिसके बाद बैठक का संचालन एसपी विक्रांत भूषण ने किया। बैठक में सीएमओ डॉ. महेंद्र सिंह भादू और एसपी विक्रांत भूषण के बीच मेडिकल नशे की बिक्री और झोलाछाप चिकित्सकों पर कार्रवाई को लेकर गंभीर बातचीत हुई। इस दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।
विज्ञापन

बैठक में केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बात रखी कि उनके मेडिकल स्टोर पर एक दिन में पांच सौ रुपये की कमाई मुश्किल से होती है, उसे ज्यादा तो एक झोलाछाप डॉक्टर दिन में कमा लेता है। वे कौन सी दवाई बेचते है, कोई पूछने वाला नहीं है। इस पर एसपी ने सीएमओ से पूछा कि आप कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं। इस पर सीएमओ ने कहा कि ग्रामीणों को अगर कोई इमरजेंसी होती है तो झोलाछाप ही डॉक्टर उनको बचाने का काम करते है। एसपी ने कहा कि ऐसी कौन सी इमरजेंसी होती है। इस पर सीएमओ ने कहा कि केमिस्ट, झोलाछाप और अन्य अस्पतालों पर हमारी ओर से रेड की जाती है। इस पर एसपी विक्रांत भूषण ने कहा कि सीएमओ साहब, चार महीने में मैंने तो एक नहीं देखी। इस पर सीएमओ ने रेड गिनवानी शुरू कर दी। इस पर एसपी ने कहा कि आप डबवाली की बात कर रहे हैं, फिलहाल सिरसा की बात कीजिए।
मुझे पता है, कैसे नोट दिखाकर खरीदी जाती है प्रतिबंधित दवा : एसपी
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि हमें पता है किस जगह क्या होता है। कई केमिस्ट ही नशीली दवा बेचने का अवैध काम करते हैं। मुझे कई अलग अलग सोर्स से पता चला है कि किस केमिस्ट के पास किस टाइम जाना। कौन से वाला नोट लेकर जाना केमिस्ट समझ जाएगा कि क्या चाहिए। इस तरह की गतिविधियां मेडिकल स्टोर संचालकों को बंद करनी होगी। यदि भविष्य में ऐसी गतिविधियों में कोई शामिल मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

केमिस्ट संचालकों ने कहा पुलिस करती है परेशान
बैठक के दौरान सबसे पहले केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान ने कहा कि हमें बेवजह परेशान न किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी मेडिकल वाले प्रतिबंधित गोलियां बेचना बंद कर दें हम आना बंद कर देंगे। फिर भी उन्होंने आश्वासन दिया कि आपको बेवजह कोई परेशान नहीं करेगा। अब से हर माह एक बैठक होगी, पर इस महीने दो बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें