फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 15 दिन से बंद पड़ी 28 नहरों में एक साथ छोड़ा जाएगा पानी

Sun, 14 Jan 2024 12:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। 31 दिसंबर से बंद जिले की 28 नहरों में 15 जनवरी से पानी छोड़ा जाएगा। जिससे 50 के करीब जलघर भरे जाएंगे। वहीं शहर में चार जलघर जो सूख चुके हैं उनको भी जल्द से जल्द भरा जाएगा। वहीं जलघरों के भरने के बाद बचे हुए पानी को किसानों को दिया जाएगा। जिससे वे रबी की फसलों की सिंचाई कर सकें। अकेले भाखड़ा नहर में साढ़े 2700 क्यूसिक पानी की सप्लाई होगी।
विज्ञापन

बता दें कि भाखड़ा नहर व फतेहाबाद ब्रांच यानी नहराणा डिविजन के अंतर्गत आने वाली नहरें पिछले 15 दिन से बंद हैं। अब इनमें 15 जनवरी से छोड़ा जाएगा। हालांकि ठंड का मौसम होने से पानी की खपत हो रही थी। वहीं रबी की फसल में गेहूं को सबसे ज्यादा पानी की जरूरत है। इजले की करीब 28 नहरों में अगले दो सप्ताह तक पानी चलेगा। भाखड़ा नहर व फतेहाबाद ब्रांच में 15 जनवरी को पानी छोड़े जाने के बाद सभी 28 नहरों में भी एक साथ पानी छोड़ दिया जाएगा। इसके अलावा नहराणा डिविजन के अधीन आने वाली 4 नहरे बनमंदौरी, पीलीमंदौरी, गिगोरानी व शैरावाली नहर बंद होगी। जानकारी के अनुसार अकेले भाखड़ा नहर में साढ़े 2700 क्यूसिक पानी की सप्लाई होगी।
इन नहरों में छोड़ा जाएगा पानी
भाखड़ा नहर के अंतर्गत आने वाली कालुआना नहर, केवल, मूसा लिंक चैनल, मिठड़ी, डबवाली, मौजगढ़, खुईयां, लंबी, मसीता नहर, जंडवाला, चौटाला, तेजाखेड़ा, लोहगढ़ प्रथम, सक्ताखेड़ा, रोड़ी ब्रांच, ओटू फीडर, एसजीसी लाइड, ओटू फीडर, बणी, फग्गू रोड़ी, गुढ़ा नहर, सहारणी, शेखूपुरा व अबूत गढ़ शामिल है। इसके अलावा फतेहबाद ब्रांच से जुड़ी नहराणा डिविजन की कुतियाना, बरुवाली प्रथम व नोहर फीडर सहित सभी नहरों में 15 जनवरी को शाम 5 बजे पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

पानी की किल्लत से सिंचाई में हो रही थी समस्या
नहरे बंद होने के चलते किसानों को सिंचाई के लिए बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। रबी सीजन में गेहूं की फसल में सिंचाई की सबसे अधिक आवश्यकता पड़ती है। वहीं सरसों की फसल को ठंड से बचाव के लिए भी थोड़ी बहुत सिंचाई की जरूरत होती है। नहरें बंद होने के चलते किसानों के पास सिंचाई के लिए ट्यूबवेल का ही विकल्प था। जमीन का पानी सही नहीं होने से फसल उत्पादन पर भी असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें