फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मिल्क डेयरी और गेहूं के अतिरिक्त खरीद केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा

Mon, 22 Apr 2024 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
जांच करती सीएम फ्लाइंग।
विज्ञापन
ऐलनाबाद (सिरसा)। सीएम फ्लाइंग की टीम ने सोमवार को दूध डेयरी और गेहूं के खरीद केंद्रों पर कार्रवाई करते हुए सैंपल भरे और जुर्माना लगाया। ऐलनाबाद की लड्डा डेयरी पर टीम ने कार्रवाई करते हुए भैंस के दूध, घी, क्रीम के सैंपल लिए और जांच के लिए लैब में भेज दिए।
विज्ञापन

बता दें कि डेयरी पर सीएम फ्लाइंग से राजेश कुमार, साधुराम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आजाद सिंह की अगुवाई में सीएम फ्लाइंग की टीम ने मिल्क डेयरी पर छापेमारी की। इस दौरान टीम को डेयरी में 60 किलोग्राम भैंस का दूध, 70 किलो देसी घी, 40 किलो दही, दूध क्रीम 10 किलोग्राम मिला। सभी के सैंपल लिए गए और जांच के लिए लैब भेज दिया गया। लैब रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं दूसरी ओर मार्केट कमेटी के अधिकारियों के साथ ऐलनाबाद के दो गेहूं के अस्थायी खरीद केंद्रों पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने रेड की। सीएम फ्लाइंग इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि ऐलनाबाद में सूरजा राम कॉटन फैक्ट्री और अंजनी कॉटन फैक्ट्री में अतिरिक्त खरीद केंद्र बनाए थे। दोनों खरीद केंद्र पर गेहूं की मात्रा सही पाई गई। लेकिन जौ की मात्रा अतिरिक्त मिली। जांच के दौरान सामने आया कि अंजनी कॉटन फैक्ट्री पर 120 क्विंटल जौ ज्यादा मात्रा में था। इसलिए 2962 रुपये जुर्माना लगाया गया और सूरजाराम कॉटन फैक्ट्री में 40 क्विंटल में 1020 रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें