फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट फीस जमा न करवाने पर सीएम फ्लाइंग ने लगाया दो लाख 79 हजार रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
सिरसा औद्योगिक क्षेत्र में कार्रवाई करने पहुंची सीएम फ्लाइंग की टीम। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। सीएम फ्लाइंग ने मार्केट फीस चोरी मामले में पांच फर्मों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया है। कार्रवाई के दौरान करीब 2720 क्विंटल गेहूं पर मार्केट फीस की चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग हिसार ने उपनिरीक्षक राजेश कुमार व सिरसा मार्केट कमेटी सचिव वीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में सिरसा औद्योगिक क्षेत्र की पांच फर्मों पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान फर्म गुरदिता तिलकराज पर 290 क्विंटल गेहूं की चोरी पकड़ी गई। जिस पर 29,390 रुपये का जुर्माना लगाया गया। फर्म शिवम इंटरप्राइजेज पर 980 क्विंटल मार्केट फीस की चोरी पकड़ी जाने पर 99,184 रुपये जुर्माना, फर्म संतलाल सुरेश कुमार पर 940 क्विंटल मार्केट फीस चोरी पर 98980 रुपये जुर्माना, फर्म अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी पर 160 क्विंटल मार्केट फीस चोरी पर 16240 रुपये जुर्माना व फर्म सुरेश कुमार गौरव गोयल पर 350 क्विंटल मार्केट फीस चोरी पकड़े जाने पर 35450 रुपये जुर्माना लगाया गया। सीएम फ्लाइंग की इस कार्रवाई में पांच फर्मों से 2720 क्विंटल गेहूं पर मार्केट फीस की चोरी पकड़े जाने पर करीब 2 लाख 79 हजार 244 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें