फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशालाओं में तीन दिन से तूड़ी खत्म, भारी चालान के डर से व्यापारी सिरसा नहीं भेज रहे तूड़ी की ट्रॉलियां

विज्ञापन
गौशाला में बैठी गाय। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। जिले की करीब 155 गोशालाओं में तूड़ी न पहुंचने के कारण 80 हजार गोवंश के समक्ष चारे का संकट पैदा हो गया है। पंजाब के कई जिलों से सिरसा में तूड़ी पहुंचाई जाती थी। लेकिन आरटीओ द्वारा भारी चालान किए जाने के कारण पंजाब के व्यापारियों ने सिरसा में तूड़ी की सप्लाई करनी बंद कर दी है। जिसके कारण गोशाला संचालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिले में करीब 155 गोशाला व नंदीशाला है। जिनमें 80 हजार से एक लाख गोवंश रहते है। लेकिन इनमें से कई गोशालाओं में बीते तीन दिनों से तूड़ी का संकट चल रहा है। जिसके कारण गोवंशों को भूखा रहना पड़ रहा है। हालांकि गोशाला संचालक महंगे दाम पर तूड़ी खरीदकर गायों व गोवंश को डाल रहे हैं लेकिन पर्याप्त मात्रा में तूड़ी नहीं मिलने के कारण पशुओं को पर्याप्त चारा नहीं मिल रहा। तूड़ी की किल्लत का मुख्य कारण आरटीओ और यातायात पुलिस द्वारा तूड़ी से भरी ट्रॉलियों के भारी चालान किए जाना बताया जा रहा है। इस मामले को लेकर हरियाणा गोशाला संघ के सदस्य सोमवार को मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपने के लिए उपायुक्त से मुलाकात करेंगे।
सिरसा की छह गोशालाओं में खतम हुई तूड़ी
सिरसा की ज्यादातर गोशालाओं में पंजाब के मानसा, सरदूलगढ़, मलोट, बठिंडा और कई क्षेत्रों से व्यापारी तूड़ी भिजवाते हैं। लेकिन आरटीओ द्वारा तूड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों का 30 से 40 हजार रुपये का चालान किया जा रहा है। जिसके चलते वे सिरसा की बजाय राजस्थान में तूड़ी सप्लाई कर रहे हैं। वहीं सिरसा की छह गोशालाओं (जिनमें दो नंदीशाला हैं) में करीब छह हजार गोवंश है। इन सभी गोशालाओं में तीन दिनों से तूड़ी खतम है। जिसके कारण गोवंशों को चारा नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन

महंगे दामों पर तूड़ी लेने को मजबूर
जिले में गेहूं की कटाई और कढ़ाई का कार्य चल रहा है। लेकिन इसके बाद भी नंदीशाला व गोशाला में तूड़ी का संकट चल रहा है। वहीं श्री गोशाला संचालक प्रेम कंदोई ने बताया कि इस समस्या को लेकर वह पहले ही सीएम, पशु मंत्री सहित अन्य अधिकारियों को ईमेल के माध्यम से मांग पत्र भेज चुके हैं लेकिन उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो पा रही। पंजाब से पहुंचने वाली तूड़ी उन्हें 500 रुपये क्विंटल के अनुसार मिलती थी लेकिन व्यापारियों ने आरटीओ के डर से सिरसा में भेजी जाने वाली सप्लाई बंद कर दी है। जिसके कारण उन्हें मजबूरन 600 से 650 रुपये प्रति क्विंटल रुपये तूड़ी लेने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें