फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: भ्रूण लिंग जांच मामले में गिरफ्तार क्लिनिक संचालक को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के आजाद नगर स्थित श्री बालाजी क्लिनिक में भ्रूण लिंग जांच के मामले में गिरफ्तार संचालक सूरजमल को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लेने के बाद रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मौके से बरामद हुई अल्ट्रासाउंड मशीन की खरीद और स्रोत की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम अगले हफ्ते से इंजीनियर की मदद से करेगी।
विज्ञापन

यह कार्रवाई 29 जनवरी को हुई, जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आजाद नगर थाना पुलिस के साथ मिलकर क्लीनिक पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने जजपा नेता डॉ. अनंतराम बरवाला, डॉ. सूरजमल, प्रेम और प्रियंका को भ्रूण लिंग जांच करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से अवैध अल्ट्रासाउंड मशीन, गर्भपात की दवाइयां और कुछ नशीली गोलियां भी बरामद हुईं।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और 30 जनवरी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने क्लीनिक संचालक सूरजमल को दो दिन के रिमांड पर लिया, जबकि बाकी तीन आरोपियों को जेल भेज दिया। आरोपी महिला प्रियंका की ओर से वकील ने जमानत याचिका दाखिल की है, जिसकी सुनवाई 3 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें