हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) कैंपस स्कूल की निदेशक पर सरकारी आवास में रहते हुए अवैध रूप से हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) लेने का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में अधिवक्ता डॉ. रमेश पूनिया और मुकेश सैनी ने सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हिसार को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि आरोपी निदेशक वर्ष 2019 से विभिन्न पदस्थापनाओं के दौरान अपने कुलपति पति के साथ सरकारी आवास में रहते हुए बार-बार एचआरए लेती रही हैं। जांच में पाया गया कि अलग-अलग मामलों में उनसे 2.39 लाख रुपये और 34,856 रुपये (ब्याज सहित) वसूला गया। वर्ष 2022 में जीएसएसएस मंगाली में प्राचार्य रहते हुए सरकारी आवास में निवास स्वीकार किया था। ब्यूरो