फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बही में फर्जी उधार लिख कर किया वसूली का दावा, आरोपी आढ़ती गिरफ्तार

Sun, 11 Aug 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बही में किसान पर फर्जी उधार लिख कर रिकवरी सूट डालने के मामले में डबवाली की आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी आढ़ती परविंद्र कुमार निवासी डबवाली को काबू किया है। पुलिस ने बही को कब्जा में ले लिया है।
विज्ञापन


आर्थिक अपराध शाखा निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश व एएसआई रविंद्र कुमार ने बताया कि भूपेंद्र सिंह निवासी मटदादू तहसील गोरीवाला ने अदालत में आरोपी के खिलाफ इस्तगासा दायर किया था। उसमें बताया कि अजवंत सिंह निवासी मौजगढ़ आरोपी आढ़ती के पास अनाज बेचने आते थे। अजवंत सिंह का वर्ष 2015 में देहांत हो जाने पर भूपेन्द्र सिंह ने वर्ष 2013 में उक्त आढ़ती पर हिसाब-किताब करके आना जाना बंद कर दिया था। आरोपी परविंद्र कुमार ने वर्ष 2018 में बही खाता तैयार करके पीड़ित भूपेंद्र सिंह पर 4 लाख रुपये उधार व पीड़ित अजवंत सिंह पर 50 हजार रुपये उधार बही में दर्शा दिए। इसके बाद फर्जी बही तैयार करके अदालत में वसूली का दावा दायर कर दिया। जांच में पीड़ित अजवंत सिंह की मृत्यु 2015 में हो जाने व फर्जी बही तैयार करने पर आरोपी परविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें