फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नागरिक अस्पताल रोड बनेगा मॉडल स्ट्रेच रोड, पांच करोड़ का एस्टीमेट तैयार

Tue, 19 Dec 2023 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
एसटीपी का निरीक्षण करते हुए जिला नगर आयुक्त विरेंद्र सहरावत। संवाद।
विज्ञापन
सिरसा।
विज्ञापन

शहर के विकास को लेकर नगर परिषद प्रशासन ने गंभीरता दिखानी शुरू कर दी है। जिला नगर आयुक्त विरेंद्र सहरावत के साथ मंगलवार शाम को अधिकारियों ने शहर का निरीक्षण किया और कई अहम प्रोजेक्ट देखे। इस दौरान नागरिक अस्पताल रोड को मॉडल स्ट्रेच रोड बनाने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर पांच करोड़ रुपये का एस्टीमेट बना गया है। इसे जल्द ही मुख्यालय को भेजा जाएगा।

नगर परिषद प्रशासन ने वर्ष 2024 को लेकर विशेष योजना बनाने का कार्य शुरू हो गया है। यदि यह धरातल पर सही उतरती है तो सिरसा शहर की सूरत बदल जाएगी। मंगलवार को विशेष रूप से अधिकारियों ने शहर भर का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्ण हुई योजनाओं को देखने के साथ कम्युनिटी सेंटर व ग्रीन बेल्ट को भी दौरा किया गया, ताकि सभी को अपग्रेड किया जा सके और शहर की सुंदरता को बढ़ाया जा सके। नगर आयुक्त ने बताया कि डबवाली रोड से सिविल अस्पताल रोड शहर के लिए बेहद अहम है। इस रोड को अभी तक अपग्रेड नहीं किया गया है। लाइटिंग से लेकर इसके साथ लगती तीन किलोमीटर लंबी ग्रीन बेल्ट को अपग्रेड करने की जरूरत है। ऐसे में रोड को लेकर पांच करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसमें लाइटिंग, डिवाइडर आदि शामिल है। ग्रीन बेल्टस को अपग्रेड करने को लेकर अलग से प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। शहर की सभी ग्रीन बेल्ट को अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन



अमृत प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण
जिला नगर आयुक्त विरेंद्र सहरावत ने अमृत योजना के तहत एसटीपी से लेकर घग्गर तक डाली गई लाइन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्हें पूरे प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताया और भविष्य की प्लानिंग से अवगत करवाया। इस दौरान जिला नगर आयुक्त वीरेंद्र सहरावत, एक्सईएन राकेश पूनिया व एमई अनिल मोहिल, सीएसआई जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।


रेलवे स्टेशन के पास बनाया जाएगा अस्थायी रेन बसेरा
रेलवे स्टेशन के पास नगर परिषद की जमीन पर अस्थायी रेन बसेरा बनाया जाएगा। यह बस स्टैड और रेलवे स्टेशन के नजदीक पड़ता है। इससे यात्रियों को लाभ मिलेगा। इसके अलाव एफ ब्लॉक के कम्युनिटी सेंटर का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। कम्युनिटी सेंटर को लेकर अपग्रेड करने के अधिकारियों ने आदेश दिए, ताकि इसका सही प्रयोग किया जा सके।
विज्ञापन



शहर के सुंदरीकरण को लेकर प्रोजेक्ट तैयार किए जा रहे हैं। ग्रीन बेल्ट से लेकर पार्कों तक को सुंदर बनाया जाएगा। इसके चलते शहर का निरीक्षण किया गया है। -विरेंद्र सहरावत, जिला नगर आयुक्त ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें