फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अलसुबह तीन मिनट में सिरसा के लिए दो ट्रेनें, फिर आठ घंटे का इंतजार

Tue, 19 Dec 2023 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन कालांवाली
विज्ञापन
कालांवाली। शहर से सिरसा, हिसार जाने के लिए रोजाना 6 ट्रेनें हैं और बठिंडा जाने के लिए सात ट्रेनें चलती हैं। सिरसा जाने के लिए सुबह 3 मिनट के अंतराल में दो ट्रेन हैं, जबकि सुबह 5.43 बजे के बाद आठ घंटे तक कोई भी ट्रेन नहीं है। बठिंडा जाने के लिए सुबह 10.29 बजे के बाद दोपहर 3.03 बजे तक करीब साढ़े चार घंटे तक कोई ट्रेन नहीं है। ऐसे में यात्रियों ने ट्रेनों के समय में बदलाव करने की मांग की है।
विज्ञापन

दैनिक यात्री एडवोकेट सोमनाथ शर्मा, विक्की बांसल, राजिंद्र वर्मा, विजय वर्मा, हरदीप सिंह, राजिंद्र जिंदी का कहना है कि कोरोना से पहले कालांवाली से सुबह सिरसा जाने वाली पैसेंजर व किसान एक्सप्रेस का समय सही था। महामारी के बाद ट्रेनों के बदलाव के कारण श्री गंगानगर पैसेंजर ट्रेन को दिल्ली एक्सप्रेस बनाकर समय 6 बजकर 10 मिनट से सुबह 5 बजकर 40 मिनट कर दिया है। इसी तरह किसान एक्सप्रेस का समय सुबह 7 बजकर 45 मिनट से सुबह 5 बजकर 43 मिनट कर दिया है। इस कारण यात्रियों को सुबह जल्दी उठने की परेशानी के अलावा तीन हजार से 5 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं। इसके साथ ही मंजिल तक पहुंचने में एक घंटे से ज्यादा देरी हो रही है। उन्होंने बताया कि वे उक्त समस्या को लेकर अनेक बार विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, रेलवे अधीक्षक, रेलवे उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंप चुके है। लेकिन आमजन की समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।



कालांवाली से सिरसा के लिए यह ट्रेन

कालांवाली से सिरसा जाने के लिए सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली एक्सप्रेस, सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर किसान एक्सप्रेस, दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर फाजिल्का-रेवाड़ी एक्सप्रेस, शाम 6 बजे बठिंडा-रेवाड़ी पैसेंजर, शाम 8 बजकर 18 मिनट पर सिरसा एक्सप्रेस स्पेशल, देर शाम 10 बजकर 2 मिनट पर बठिंडा-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन हैं। इसके अलावा सप्ताह में एक दिन सोमवार को शाम 4 बजकर 6 मिनट पर अगरतला एक्सप्रेस और सप्ताह में दो दिन देर रात 10 बजकर 20 मिनट पर मंगलवार और वीरवार को आने वाली ट्रेन हैं।
विज्ञापन






बठिंडा के लिए ट्रेनें

कालांवाली से बठिंडा जाने के लिए सुबह 7 बजकर 30 मिनट जींद एक्सप्रेस स्पेशल, सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर बठिंडा एक्सप्रेस स्पेशल, सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर रेवाड़ी-फाजिल्का एक्सप्रेस, दोपहर 3 बजकर 3 मिनट पर रेवाड़ी-बठिंडा पैसेंजर स्पेशल, शाम 4 बजकर 24 मिनट पर जयपुर-बठिंडा एक्सप्रेस , शाम को 6 बजकर 37 मिनट पर श्री गंगानगर एक्सप्रेस, शाम को 8 बजकर 5 मिनट पर किसान एक्सप्रेस ट्रेन हैं। इसके अलावा सप्ताह में एक दिन शनिवार को शाम 6 बजकर 54 मिनट पर त्रिपुरा सुुंदरी एक्सप्रेस ट्रेन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें