फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पशु पकड़ने गई नगर परिषद टीम पर हमला, 20 पशुओं को पकड़ा

विज्ञापन
शहर में पशु पकड़ो अ​भियान के तहत नगर परिषद के कर्मचारी व अन्य।
विज्ञापन
सिरसा। उपायुक्त पार्थ गुप्ता के दौरे के बाद नगर परिषद टीम ने मंगलवार रात को शहर में पशु पकड़ो अभियान चलाया। नगर परिषद की टीम ने मंगलवार रात आठ बजे रानियां रोड से दुधारू और बेसहारा करीब 20 पशुओं को पकड़ लिया और बांध दिया। इसी दौरान 20 से 30 युवकों ने टीम पर हमला कर दिया। वह कर्मचारियों से मारपीट कर सभी पशुओं को छुड़वाकर ले गए। इस संबंध में अधिकारियों ने पुलिस को एफआईआर के लिए शिकायत दी है।
विज्ञापन

हमले की सूचना मिलने पर नगर परिषद ईओ अतर सिंह खनगवाल और एसीयूटी शाश्वत मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस बल और अधिकारियों की मौजूदगी में टीम ने अभियान चलाया और दुधारू व बेसहारा 55 पशुओं को पकड़ा। इसके साथ ही टीम ने बुधवार को कार्रवाई कर 100 डेयरी मालिकों को नोटिस जारी किए हैं।
ईओ खनगवाला ने बताया कि शहर के कई इलाकों से 55 पशुओं को पकड़कर रामनगरियां गोशाला में पहुंचाया गया है। रानियां रोड पर टीम जब पशु पकड़ रही थी तब 20 से 30 युवकों ने कर्मचारियों पर हमला कर दिया। हमलावर 20 पशुओं को छुड़वाकर ले गए। ईओ ने बताया कि सभी के खिलाफ पुलिस को लिखित में शिकायत दी गई है और सभी पर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन


100 डेयरी मालिकों को नोटिस जारी

सीएसआई जयवीर सिंह ने बताया कि डेयरी संचालकों को नोटिस देने का काम तेजी से किया जा रहा है। शहर में 1,500 से 2,000 के करीब पशु हैं। ऐसे में दुधारू पशु रखने वाले सभी को नोटिस देने का काम तेजी से किया जा रहा है। 100 डेयरी संचालकों को नोटिस जा चुका है। नोटिस के माध्यम से हिदायत दी है कि यदि किसी का पशु खुले में घूमता पाया जाता है तो उसे जुर्माना लगाया जाएगा। पशु को पकड़कर गोशाला पहुंचाया जाएगा। बार बाद ऐसी हरकत होती है तो संबंधित पशुपालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।


एक युवक मौके पर पशुओं को बाड़े में बांधता पकड़ा
अधिकारियों ने बताया कि पशु पकड़ने वाली टीम के साथ एक युवक पशु पकड़वाने में लगा था। इस दौरान वह एक दो गायों को भगा रहा था। कुछ देर बाद वह पशुओं को अपने बाड़े में बांधते पकड़ा गया। पुलिस की टीम ने युवक को फटकार लगाई। इस पर युवक ने आगे से ऐसी गलती न करने की बात कही। युवक ने बताया कि वह हाथापाई करने वाली टीम में शामिल नहीं था।
-
हमारे पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आती है तो कार्रवाई जरूर की जाएगी। प्रदीप कुमार, एसएचओ, सिटी।
-
पुलिस लाइन से आई फोर्स और हमारी चौकी की पुलिस रात को पशु पकड़वा रही थी। रात को हमारे रहते हुए ऐसी कोई वारदात नहीं हुई। अभी तक कोई शिकायत भी हमारे पास नहीं आई है। - कृष्ण कुमार, एएसआई, सब्जी मंडी चौकी प्रभारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें