एफसीआई गोदाम का निरीक्षण करती सीएम फ्लाइंग की टीम ।
सिरसा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने मंगलवार को रानियां रोड पर दो धर्म कांटों पर छापा मारा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की हिसार की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सरकारी एजेंसी द्वारा सरसों की खरीद में तौल में गड़बड़ी में की जा रही है। सरकारी खरीद में फसल का वजन कम किया जा रहा है।
सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते हिसार में तैनात सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने फूड सप्लाई विभाग सिरसा के इंस्पेक्टर विवेक कुमार व सब इंस्पेक्टर आनंद शर्मा के साथ रानियां रोड पर स्थित श्री गणेश धर्मकांटा व श्री राधे धर्म कांटा पर छापा मारा और एफसीआई के मुख्य गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान नाप-तोल विभाग के इंस्पेक्टर सतवीर सिंह ने जांच की तो दोनों धर्म कांटे सही पाए गए।