फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डिपो पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व खाद्य आपूर्ति विभाग ने की कार्रवाई

विज्ञापन
कागदाना के राशन डिपो पर छापामार कार्रवाई के बाद सील करते सीएम फ्लाइंग व खाद्य आपूर्ति विभाग के कर - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चोपटा। गांव कागदाना के सरकारी राशन डिपो पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और खाद्य आपूर्ति विभाग ने छापे की कार्रवाई की। इस दौरान डिपो पर 39 क्विंटल गेहूं ज्यादा और एक क्विंटल 34 किलोग्राम चीनी का स्टॉक कम मिला। राशन डिपो संचालक रमेश कुमार कार्रवाई के दौरान मौके पर नहीं मिल सका। खाद्य आपूर्ति विभाग ने मामले की रिपोर्ट कागदाना पुलिस चौकी में दर्ज करा दी है और डिपो संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते हिसार और खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सत्येंद्र कौशिक, उप निरीक्षक अंग्रेज सिंह, ऋषि कांत भाटिया की अगुवाई में कागदाना के सरकारी राशन डिपो पर छापा मारा गया। उप निरीक्षक अंग्रेज सिंह ने बताया कि कागदाना के राशन डिपो में कार्रवाई के दौरान 311 क्विंटल गेहूं पाया गया, जबकि रिकॉर्ड के अनुसार 272 क्विंटल गेहूं होना चाहिए था। चीनी का स्टॉक एक क्विंटल 34 किलो ग्राम होना चाहिए था, परंतु चीनी थी ही नहीं। डिपो संचालक रमेश कुमार मौके पर नहीं मिलने के कारण उसके सहायक नरेश कुमार की मौजूदगी में कार्रवाई की गई और सामान का नापतौल किया गया। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना कागदाना पुलिस चौकी में दे दी गई है तथा संचालक रमेश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा पुलिस चौकी कागदाना में सरकारी राशन डिपो संचालक रमेश कुमार के खिलाफ स्टॉक से ज्यादा सामान रखने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा गोदाम को सील कर दिया गया है। गेहूं इत्यादि खराब होने वाले सामान को ज्यादा दिन तक अंदर नहीं रखा जा सकता। सूचना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। रमित, कागदाना पुलिस चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें