फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप ने बाजारों में हटाया अतिक्रमण, पॉलिथीन मिलने पर आठ दुकानों व रेहड़ी के किए चालान

विज्ञापन
चालान काटते नप कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
बुधवार को नगर परिषद सिरसा ने बाजारों से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान करीब आठ दुकानदारों व रेहड़ी वालों से पॉलिथीन पकड़ा गया। साथ ही एक दुकानदार का मास्क न पहनने पर चालान किया गया। इसी दौरान एमसी मार्केट में सब्जी मंडी के पदाधिकारियों के साथ गहमागहमी भी हुई।
विज्ञापन

नप की सफाई शाखा के कर्मचारी धर्मेंद्र फौजी और सफाई दरोगा के साथ बाजार से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान सूरतगढ़िया बाजार, चोपड़ा वाली गली, ओल्ड थाना रोड पर दुकानों के आगे रखे हुए सामान को जब्त किया गया। इस दौरान दुकानदारों के साथ थोड़ी बहस बाजी भी हुई, परंतु टीम ने अपना अभियान जारी रखा। इसके बाद जब नप ने एमसी मार्केट में रेहड़ी वालों से पॉलिथीन मिलने पर उनके चालान किए तो सब्जी मंडी के पदाधिकारियों ने इस बात का विरोध किया। उन्होंने कहा कि वे एमसी मार्केट में आकर रेहड़ी चालकों के चालान काट रहे हैं। दुकानदारों के पास पॉलिथीन है, उनके चालान काटो। इस पर कर्मचारी धर्मेंद्र फौजी ने उन्हें सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही कहा कि उन्हें जो भी मिलता है, वे उसकी चेकिंग करेंगे। चाहे वह दुकानदार हो या फिर रेहड़ी वाला। इसके बाद टीम ने दुकानों की जांच भी की। अभियान के दौरान आठ दुकानदार व रेहड़ी वालों के पॉलिथीन के चालान किए गए। करीब 12 किलो पॉलिथीन बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त एक दुकानदार का मास्क न पहनने पर चालान किया गया।
विज्ञापन

कोट्स
बाजारों से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। जो दुकानदार सामान बाहर रखेगा, उसे जब्त किया जाएगा।
-अविनाश सिंगला, सीएसआई, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें