फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के चौधरी देवीलाल की प्रतिमा के अनावरण के दो दिन बाद कर्ण चौटाला ने मूर्ति को गंगाजल से धोया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीएलयू में दो दिन पहले चौधरी देवीलाल की प्रतिमा का उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उद्घाटन किया था। उस प्रतिमा को बुधवार को इनेलो नेता कर्ण चौटाला ने गंगा जल से धोया और अगर बत्ती की। चौधरी देवीलाल के एक पड़पोते ने प्रतिमा को स्थापित किया तो दूसरे पड़पोते ने उसे गंगाजल से धोकर माल्यार्पण करके पवित्र करने का दावा किया।
विज्ञापन

बुधवार को सीडीएलयू में चौधरी अभय सिंह चौटाला के बड़े बेटे कर्ण चौटाला ने बाईपास गेट के पास दो दिन पहले लगाई गई चौधरी देवीलाल की मूर्ति को गंगाजल से धोया। इस अवसर पर कर्ण चौटाला ने कहा कि जन नायक चौधरी देवी लाल के नाम का उपयोग करके कुछ लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं। वे लोग चौधरी देवी लाल के हितैषी नहीं हैं और न ही उन्हें चौधरी देवीलाल की नीतियों से लेना देना है। नव स्थापित प्रतिमा पर माला अर्पण करने के बाद कर्ण चौटाला ने कहा कि जिन लोगों ने कुछ समय पहले इस प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था। उन्होंने इस प्रतिमा को अपवित्र कर दिया था, इसलिए वे हरिद्वार से गंगाजल लाए हैं और इस सदी के महानायक चौधरी देवीलाल के प्रतिमा को गंगाजल से नहला कर और शुद्ध करके इस प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है।
नई मूर्ति पर सवाल, कर्ण बोले- धरनारत किसानों का हाल क्यों नहीं पूछा
कर्ण ने कहा कि जब विश्वविद्यालय में चौधरी देवीलाल की मूर्ति स्थापित थी तो ये नई लगाने का क्या मतलब है? कर्ण ने कहा कि यदि उप मुख्यमंत्री किसान हितैषी है तो वे आज तक किसानों के धरने पर क्यों नहीं गए और उनका हाल चाल क्यों नहीं पूछा, उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्या हल करने की बजाय उन्हें आतंकवादी कहा और उन पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया जो कहां तक उचित है। बता दें कि सीडीएलयू में चौधरी देवीलाल की 18 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया था। उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर सीडीएलयू में यह प्रतिमा बनाई गई थी। इससे पहले सीडीएलयू के स्थापना के समय से ही चौधरी देवीलाल की एक मूर्ति लगी हुई है।
विज्ञापन

ओम प्रकाश चौटाला की रिहाई दी बधाई
इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के जेल से रिहाई होने पर कर्ण चौटाला ने खुशी जाहिर करते हुए उपस्थित सभी लोगों को बधाई दी और कहा कि आगे की रणनीति शीघ्र ही तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

प्रतिमा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए : जिला प्रधान
चौधरी देवीलाल किसानों के मसीहा थे। इसलिए प्रतिमा पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। उप मुख्यमंत्री की इच्छा थी कि उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए।
- सर्बजीत मसीतां, जजपा जिला अध्यक्ष, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें