फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएलयू ने परीक्षा के लिए बिना सील लगी उत्तर पुस्तिका कर दी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं की ऑनलाइन परीक्षाएं 15 सितंबर से शुरू होने जा रही है। ऑनलाइन परीक्षा नियमों की अवहेलना करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को बिना सील लगी उत्तर पुस्तिकाएं ही जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

स्नातक व स्नातकोत्तर की ऑनलाइन परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों को कॉलेजों में उत्तर पुस्तिकाएं बांटी जा रही है। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन परीक्षा के नियमों को अनदेखी कर उत्तर पुस्तिकाएं जारी कर दी है। 15 सितंबर से शुरू होने वाली नि परीक्षाओं को लेकर स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं के करीब 3500 विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा में बैठेंगे। ऐसे में बिना सील की उत्तर पुस्तिकाओं पर विद्यार्थी द्वारा पहले ही प्रश्न पत्र में आने वाले संभावित प्रश्नों के उत्तर उतारे जा सकते हैं। बता दें कि ऑनलाइन परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होकर 29 अक्तूबर तक चलेगी।
डाटा नहीं अपडेट, विद्यार्थी काट रहे है कॉलेजों के चक्कर
माइग्रेशन ले चुके विद्यार्थियों का डाटा विश्वविद्यालय के पास अपडेट ना होने के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। माइग्रेशन ले चुके जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन किया था उनका नाम बदले हुए कॉलेज की सूची में नहीं आ रहा है। विद्यार्थी दिन भर कॉलेजों के चक्कर काटते रहे। दोपहर बाद विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी की गई कि माइग्रेशन वाले विद्यार्थियों की सूची जारी कर उन्हें ऑनलाइन परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं देने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन

वर्जन
उत्तर पुस्तिकाएं वितरित कर दी गई हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि सील लगी है या नहीं। क्योंकि परीक्षा शुरू होने से पहले इसे जांचा जाएगा। इसके अलावा बिना प्रश्न पत्र के विद्यार्थी उत्तर पुस्तिका पर क्या लिखेंगे।
विज्ञापन

-प्रोफेसर राजकुमार सलार, परीक्षा नियंत्रक, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें