सिरसा। शोध पत्रों और साहित्य सामग्री के एवरेज साइटेशन (औसत उद्धरण) में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। एवरेज साइटेशन का मतलब यह है कि एक रिसर्च पेपर का 9 से ज्यादा साइंटिस्ट ने अपने रिसर्च पेपर में उल्लेख किया है। रिसर्च पेपर में जितना ज्यादा एवरेज साइटेशन होगा वह उतना ही ज्यादा महत्वपूर्ण होगा।
एक जनवरी 2017 से 16 मई 2022 तक के आंकड़ों के अनुसार विश्वविद्यालय की एवरेज साइटेशन पर रिसर्च पेपर वर्ग में स्कोपस स्कोर 09.05 तथा वेब ऑफ साइंस स्कोर 09.39 है। विश्वविद्यालय शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. सुरेश गहलावत ने बताया कि गत दो दशकों के आंकड़ों के अनुसार भी विश्वविद्यालय एवरेज साइटेशन पर पेपर वर्ग में स्कोपस स्कोर 12.06 तथा वेब ऑफ साइंस स्कोर 13.78 स्कोर के साथ प्रदेश के विश्वविद्यालयों में दूसरे स्थान पर है।
प्रो. गहलावत ने कहा कि स्कोपस एक रिसर्च पेपर सूची संबंधी डेटाबेस है। इसमें अकादमिक पत्रिका लेखों के लिए सार तत्व और उदाहरण शामिल हैं। इसमें 7000 से अधिक प्रकाशकों के लगभग 84000 खिताब शामिल हैं। इनमें से 94000 वैज्ञानिक, तकनीकी, चिकित्सा और सामाजिक विज्ञानों में पीयर की समीक्षा की गई पत्रिकाएं हैं। स्कोपस में खोजों में स्किरस, एक और एसेवीयर उत्पाद, साथ ही पेटेंट डाटाबेस के माध्यम से वैज्ञानिक वेब पेजों की खोज शामिल है। उन्होंने बताया कि वेब ऑफ काइंस दुनिया का सबसे भरोसेमंद प्रकाशक स्वतंत्र वैश्विक उद्धरण डेटाबेस है।
वेब ऑफ साइंस सबसे शक्तिशाली शोध इंजन : गहलावत
डीन ऑफ एकेडमिक प्रो. गहलावत ने बताया कि दुनिया के पहले उद्धरण सूचकांक के आविष्कारक डॉ. यूजीन गारफिल्ड की विरासत से निर्देशित, वेब ऑफ साइंस सबसे शक्तिशाली शोध इंजन है, जो आपके पुस्तकालय को सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास प्रकाशन और विश्वसनीय खोज, पहुंच और मूल्यांकन के लिए उद्धरण डेटा प्रदान करता है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजमेर सिंह मलिक ने सभी प्राध्यापकों तथा शोधार्थियों को इस विशेष उपलब्धि पर बधाई दी ।