फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: त्रिवेणी युवा महोत्सव में सीडीएलयू ओवरऑल चैंपियन

Tue, 19 Nov 2024 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के 11वें त्रिवेणी युवा महोत्सव की ओवरऑल ट्रॉफी विश्वविद्यालय ने अपनी नाम की। इसको लेकर विवि में जश्न का माहौल देखने को मिला।
म्यूजिक, लिटरेरी तथा फाइन आर्ट्स की रनिंग ट्रॉफी एमएम कॉलेज फतेहाबाद का कब्जा रहा। थियेटर में राजकीय नेशनल कॉलेज, सिरसा ने बाजी मारी।
महोत्सव के अंतिम दिन जनरल समूह नृत्य, हरियाणवी समूह गायन तथा वेस्टर्न समूह गायन की धूम रही। महोत्सव के समापन तथा पुरस्कार वितरण समारोह में अतिरिक्त उपयुक्त ल़क्षित सरीन मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन मानव का स्वर्णिम काल होता है। विद्यार्थियों को अनुशासन में रह कर स्वयं का विकास, समाज का विकास एवं राष्ट्र का विकास सुनिश्चित करना चाहिए। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ राजेश कुमार बंसल तथा शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रोफेसर सुरेश कुमार गहलावत ने कहा कि इस प्रकार के महोत्सव के माध्यम से युवाओं में ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर राज कुमार, इवेंट आब्जर्वर प्रोफेसर मोहम्मद काशिफ किदवई, जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ जय प्रकाश, डॉ राकेश तथा राजेश छिकारा उपस्थित थे।
-
युवा महोत्सव के परिणाम


क्लासिकल वोकल सोलो
नेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सिरसा, प्रथम

सीएमके नेशनल पीजी गर्ल्स कॉलेज, सिरसा द्वितीय
-

क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (परक्युशन)
सीएमके नेशनल कॉलेज पीजी गर्ल्स कॉलेज प्रथम
राजकीय नेशनल कॉलेज, सिरसा द्वितीय
-

क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (नॉन-परक्युशन)

एमएम पीजी कॉलेज, फतेहाबाद प्रथम

शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज, सिरसा द्वितीय
-
इंडियन ग्रुप सांग
यूटीडी, सीडीएलयू प्रथम
एमएम पीजी कॉलेज फतेहाबाद द्वितीय
जेसीडी मैमोरियल कॉलेज, सिरसा तृतीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें