फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएलयू : एम्प्लॉई वेलफेयर एसोसिएशन में चुनाव को लेकर विवाद, दो धड़े में बंटे कर्मचारी

विज्ञापन
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय का मुख्यद्वार। फाइल फोटो - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में कर्मचारी एसोसिएशन के बीच विवाद खड़ा हो गया है। एसोसिएशन के चुनाव करवाए जाने को लेकर कर्मचारी दो गुटों में बंट गए हैं। एक गुट ने अपने स्तर पर बैठक करके चुनाव की घोषणा करते हुए शेड्यूल भी जारी कर दिया जबकि दूसरे गुट ने चुनाव करवाए जाने से स्पष्ट इंकार कर दिया है। मौजूदा कार्यकारिणी ने तीन वर्ष के कार्यकाल का हवाला देकर चुनाव संबंधी शेड्यूल को फर्जी करार दिया है। इतना ही नहीं नई और पुरानी एसोसिएशन के बीच बकाया हिसाब-किताब को लेकर भी खींचतान चल रही है।
सीडीएलयू में एम्पलॉई वेलफेयर एसोसिएशन (नॉन टीचिंग) के नाम से रजिस्टर्ड एसोसिएशन के पहले हर वर्ष चुनाव होते थे। इस बार नई कार्यकारिणी का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इस समय एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र कुमार हैं। ऐसे में कर्मचारियों के बीच चुनाव करवाए जाने को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। नई कार्यकारिणी को लेकर सीडीएलयू के कर्मचारी दो धड़ों में बंट गए हैं। एक पक्ष चुनाव करवाए जाने की मांग कर रहा है, जबकि मौजूदा पदाधिकारियों की कार्यकारिणी वाले कर्मचारियों का धड़ा तीन वर्ष बाद चुनाव करवाए जाने का नियम बता रहा है।
विज्ञापन

विरोधी गुट ने की बैठक, चुनाव का शेड्यूल भी किया जारी
सीडीएलयू में मौजूदा कार्यकारिणी के खिलाफ और नये सिरे से चुनाव करवाए जाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधान महेंद्र बैनीवाल ने की। इस बैठक में कहा गया है कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 15 दिसंबर 2022 को पूरा हो चुका है। इसके बाद 120 सदस्यों वाली एसोसिएशन में से 82 सदस्यों ने 16 दिसंबर को एक पत्र रजिस्ट्रार सोसायटी और विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजा है। बैठक में बाकायदा चुनाव की तारीख की घोषणा भी कर दी गई शेड्यूल भी जारी कर दिया गया। इसके अनुसार चुनाव 19 जनवरी को करवाए जाने का दावा कर दिया है। इससे पहले नामांकन 11 जनवरी से 12 जनवरी तक, पत्रों की जांच 12 जनवरी, नाम वापस लेने की तारीख 16 जनवरी और चुनाव 19 जनवरी को होना बताया गया है। इसके लिए चुनाव चुनाव अधिकारी राकेश गोदारा और सहायक चुनाव अधिकारी रण सिंह को बनाया गया है।
सीडीएलयू के कर्मचारियों की आम सभा हुई है। इसमें फैसला लिया गया है कि 19 जनवरी को चुनाव करवाए जाएंगे। इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। पिछली कार्यकाल के हिसाब-किताब को लेकर कोई विवाद नहीं है और पूरा रिकार्ड वर्तमान प्रधान को सौंपा जा चुका है। -महेंद्र सिंह बैनीवाल, पूर्व प्रधान, कर्मचारी एसोसिएशन, सीडीएलयू।
विज्ञापन

वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्ष है। अभी तक केवल एक वर्ष हुुुआ है। चुनाव करवाए जाने को लेकर कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। पिछली कार्यकारिणी की ओर से अभी तक हमारे पास पूरा हिसाब नहीं सौंपा गया है। इस बारे में पूर्व प्रधान और कोषाध्यक्ष को पत्र भी दिया गया है। -रविंद्र कुमार, प्रधान, सीडीएलयू एंपलॉइज एसोसिएशन, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें