फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत : खांसी, जुकम व बुखार के मरीज बढ़े पर विभाग ने नहीं बढ़ाई कोरोना सैंपलिंग

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में जांच करवाने पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार की ओर से जिला प्रशासन को व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके बावजूद जिले में कोरोना की सैंपलिंग नहीं बढ़ाई गई है। विभाग ने पिछले दिनों बैठक कर रोजाना 500 से ज्यादा सैंपल लेने का योजना बनाई थी, पर अभी भी 200 से 300 लोगों के ही सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की सरकारी व निजी अस्पतालों में भीड़ लग रही है। नागरिक अस्पताल में हर रोज एक हजार लोग जांच करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से विभाग की ओर से केवल 100 लोगों के ही सैंपल लिए जा रहे हैं, जबकि फिजिशियन के पास ही हर रोज 200 मरीज पहुंच रहे हैं।
स्टाफ नर्स को दी जा रही है वेंटिलेटर की ट्रेनिंग
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब नागरिक अस्पताल के स्टाफ को वेंटिलेटर व कांस्ट्रेटर की ट्रेनिंग देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। एक सप्ताह तक स्टाफ नर्स को ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

केवल नागरिक अस्पताल में ही चल रही है फ्लू ओपीडी
शहर में सिर्फ नागरिक अस्पताल में ही फ्लू ओपीडी बनाई गई है। यहां पर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर कोरोना सैंपल लिए जाते हैं। अभी कोई भी कोरोना आशंकित नहीं मिल पाया है।
सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सैंपलिंग की प्रक्रिया चल रही है। जिले में अभी कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं है। लोग मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। खांसी, जुकाम व बुखार की शिकायत आती है तो कोरोना सैंपल जरूर करवाएं। - डॉ. मनीष बांसल, सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें