फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीडीएलयू ने मनाया अपना 22वां स्थापना दिवस, विश्वविद्यालय के विकास पर हुई चर्चा

Wed, 03 Apr 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मुख्य सभागार में विश्वविद्यालय का 22वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को मनाया। इस दौरान कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक मौजूद रहे। वहीं बतौर मुख्यातिथि नई दिल्ली स्थित जेवियर लेबर रिलेशंस इंस्टीट्यूट के चीफ ऑफ स्ट्रेटजी एंड एचआर सरदार हरभजन सिंह विश्वविद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना 2 अप्रैल 2003 को हुई थी। विवि का नाम भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल के नाम पर रखा गया है। विश्वविद्यालय का 213 एकड़, 4 कनाल, 12 मरला का विशाल परिसर है। सीडीएलयू ने 22 वर्षों में कई बदलाव देखे हैं। आज यह विकास की ओर अग्रसर है और विश्व में उसका अपना नाम है। विदेशों के नामी विश्वविद्यालयों के साथ सीडीएलयू ने एमओयू साइन किए हैं। हर क्षेत्र में वह अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करें कार्य
सरदार हरभजन सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में जो भी कार्य करते हैं वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करें व लक्ष्य निर्धारित करते हुए जीवन में आगे बढ़ें। उन्होंने अपने जीवन से जुड़े अनेक अनुकरणीय उदाहरण उपस्थित जनों के समक्ष प्रस्तुत किए। स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए मिनिस्ट्री ऑफ रूरल डेवलेपमेंट के पूर्व निदेशक डॉ. महिपाल पंवार ने कहा कि किस प्रकार शोध के क्षेत्र में उच्चतर शिक्षण संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुरेश गहलावत ने अपने विचार रखे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार बंसल, युवा कल्याण निदेशक डॉ. मंजू नेहरा, प्रो. कासिफ किदवई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



22 सालों में यूं बदला विश्वविद्यालय
विश्वविद्यालय में आज चार शिक्षण ब्लॉक, अच्छी तरह से सुसज्जित प्रयोगशालाएं, विवेकानंद पुस्तकालय, लड़कों और लड़कियों के लिए पांच छात्रावास, एक सामुदायिक रेडियो स्टेशन के साथ मीडिया सेंटर, एक राजसी बहुउद्देशीय हॉल और सभागार, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र है। इतना ही नहीं, एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा, गेस्ट हाउस, कुलपति का निवास और शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए 144 घर हैं। वहीं चौथा शिक्षण ब्लॉक पूरा होने के करीब है। बता दें कि वर्तमान में विश्वविद्यालय से लगभग 62 कॉलेज जुड़े हुए हैं। विवि ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों व संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन





ये खेल उपलब्धियां
- विश्वविद्यालय ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में खेल उपलब्धियां दर्ज की हैं- स्वर्ण-1 , रजत-02, कांस्य-01

- ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स: स्वर्ण- 07, कांस्य- 03
- उत्तर एवं पूर्व क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय खेल: स्वर्ण-02, रजत-01, कांस्य-04




सांस्कृतिक गतिविधियां
- ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी युवा उत्सव 2023 (टीम सीडीएलयू प्रथम)
- ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी स्पंदन महोत्सव-हरियाणा इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल- (टीम सीडीएलयू प्रथम)
- राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता- समूह स्तरीय प्रतियोगिता में तीसरा पुरस्कार।
- उत्तर-पश्चिम क्षेत्र युवा महोत्सव-2024: सीडीएलयू ने जीते 13 पुरस्कार।

- पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2024 आयोजित: टीम सीडीएलयू द्वारा 6 पुरस्कार (कुल आयोजन भागीदारी 06)


छात्रवृत्ति
जेआरएफ- 128, यूआरएस-15, पोस्ट मैट्रिक्स (एससी- 700 से ऊपर, बीसी- 300 से ऊपर)

-

परीक्षा प्रणाली
इस विश्वविद्यालय ने परीक्षा प्रणाली के सुचारू संचालन के लिए सॉफ्टवेयर विकसित किया है। विश्वविद्यालय ने यूनिवर्सिटी सेंटर भी स्थापित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें