सिरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने 10वीं व 12वीं की टर्म- 1 परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। सीबीएसई द्वारा कोरोना माहमारी के बाद पहली बार ऑफलाइन माध्यम से परीक्षाएं ली जा रही है। बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं में 10वीं कक्षा के मेजर विषयों की परीक्षा 30 नवंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर तक चलेगी। वहीं 12वीं कक्षा के मेजर विषयों की परीक्षाएं एक दिसंबर से शुरू होंगी।
बोर्ड ने सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए परीक्षा का समय साढ़े 11 बजे से लेकर 1 बजे तक रखा गया है। इस बार विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 20 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। कोरोना माहमारी के कारण सीबीएसई ने 10वीं व 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। ऐसी परिस्थिति से बचने के लिए नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 की परीक्षाओं को दो भागों में बांटा गया है। जो विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे है, वह पाठयक्रम व सैंपल पेपर को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
पढ़ाई के साथ देखी जाएगा समग्र प्रदर्शन
सीबीएसई की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में पढ़ाई के साथ ही विद्यार्थियों की ओवरऑल परफॉरमेंस भी देखी जाएगी। इसके लिए टर्म-1 परीक्षा में दस प्रतिशत अंक स्कूल की ओर से दिए जाएंगे। नवंबर में पहली बार नई शिक्षा नीति के अनुसार, सीबीएसई के नए पैटर्न से परीक्षा होने जा रही है। टर्म- 1 की परीक्षा में 40 प्रतिशत अंक परीक्षा के आधार पर और 10 प्रतिशत अंक स्कूल को देने होंगे। जो खेलकूद, सामाजिक, भूमिका व अन्य स्पर्धाओं के आधार पर तय किए जाएंगे।
ओएमआर शीट पर उत्तर बदलने का रहेगा विकल्प
अब तक ओएमआर शीट पर बहु वैकल्पिक प्रश्न के उत्तर देने के लिए चार गोले दिए होते थे। विद्यार्थी कई बार धोखे से दूसरे गोले पर निशान लगा देता था। जिससे उसके नंबर कट जाते थे। इस बार विद्यार्थियों को ऐसी स्थिति में उत्तर बदलने का मौका मिल सकेगा। क्योंकि ओएमआर शीट पर चार की जगह पांच गोले बनाए गए है। विद्यार्थी ने अगर गलत उत्तर भर दिया है तो उसे बदलकर पांचवें गोले में भर सकेगा।
बोर्ड ने दो भागों में बांटे विषय
सीबीएसई द्वारा कुल 189 विषयों की परीक्षा ली जाती है। जिसे पूरा करने में 40 से 45 दिनों का समय लगता है। परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए विषयों को दो भागों में बांटा है। प्रमुख मेजर, विषयों की परीक्षा डेट शीट के अनुसार की जाएगी और छोटे, माइनर विषयों की परीक्षा के लिए सीबीएसई द्वारा स्कूलों के समूह तैयार किए जाएंगे। जहां एक दिन में एक से अधिक विषयों की परीक्षा ली जाएगी।
ये रहेगा 10वीं कक्षा का शेड्यूल
क्रमांक दिनांक विषय विषय कोड समय
1. 30 नवबंर सोशल साइंस 087 11.30 से 1.00
2. 2 दिसंबर साइंस 086 11. 30 से 1.00
3. 3 दिसंबर होम साइंस 064 11.30 से 1.00
4. 4 दिसंबर, मैथेमेटिक्स स्टैंर्ड, मैथेमेक्टिस, 041, 241, 11.30 से 1.00
5. 8 दिसंबर कंप्यूटर साइंस 165, 11.30 से 1.00
6. 9 दिसंबर हिंदी कोर्स ए, बी 002, 085, 11.30 से 1.00
7. 11 दिसंबर, अंग्रेजी 184 11.30 से 1.00
ये रहेगा 12वीं का शेड्यूल
क्रमांक दिनांक, विषय, विषय कोड, समय
1. 1 दिसंबर, समाज शास्त्र, 039, 11.30 से 1.00
2. 3 दिसंबर, अंग्रेजी कोर, 301
3. 6 दिसंबर, मैथेमिटक्स, 041
4. 7 दिसंबर, फिजिकल एजूकेशन, 048
5. 8 दिसंबर, बिजनेस स्टीडज, 054
6. 9 दिसंबर, ज्योग्राफी, 029
7. 10 दिसंबर, फिजिक्स 042
8. 11 दिसंबर, साइकोलॉजी, 037
9. 13 दिसंबर, अकाउंटेंसी, 055
10. 14 दिसंबर, केमिस्ट्री, 043
11. 15 दिसंबर, इकोनोमिक्स, 030
12. 16 दिसंबर, हिंदी इलेक्टीव व कोर, 002, 302
13. 17 दिसंबर, राजनीतिक विज्ञान, 028
14. 18 दिसंबर, बायलॉजी , 044
15. 20 दिसंबर, इतिहास, 027
16. 21 दिसंबर, इनफोरमेशन एंड कंप्यूटर साइंस, 065, 083
17. 22 दिसंबर, होम साइंस, 064
10वीं व 12वीं की टर्म-1 की डेटशीट जारी
सीबीएसई द्वारा नवंबर-दिसंबर में होने वाली 10वीं व 12वीं की टर्म-1 की डेटशीट जारी कर दी गई। सभी परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होंगी। जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिसका समय 90 मिनट का होगा। विद्यार्थियों को 20 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा। - राजीव उतरेजा, प्राचार्य, डीएवी स्कूल।