फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से नगदी व गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटपाट की घटनाओं के बीच चोरों ने प्रेम नगर में रह रहे पूर्व मंत्री स्व. लछमण दास अरोड़ा के ड्राइवर के घर को अपना निशाना बनाया। चोर सोमवार दोपहर मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और हजारों की नगदी व गहने चुराकर ले गए। हुडा चौकी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रेम नगर निवासी परमजीत पुत्र गुरचरण सिंह ने बताया कि वह पूर्व मंत्री लछमण दास अरोड़ा निवास में ड्राइवर है। सोमवार दोपहर अज्ञात लोग घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में पड़े पांच हजार रुपये, चांदी के गहने व तीन गैस सिलेंडर चोरी करके ले गए। हुडा चौकी प्रभारी राजकुमार का कहना है कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
 
पानी वाली खबर में जोड़:
जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप पूनिया ने बताया कि फिलहाल पेयजल की कोई किल्लत नहीं है। शहर में दो बड़े जल घर हैं, जहां पर सात टैंकों में पानी का स्टॉक पर्याप्त है। दो दिन बाद नहर में पानी फिर से आ जाएगा तो आने वाले समय में भी पेयजल की किल्लत की संभावना नहीं है। पूनिया ने बताया कि शहर व आसपास के क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए करीब डेढ़ सौ ट्यूबवेल भी लगाए गए हैं ताकि नहरी पानी की कमी आने पर भी पेयजल की किल्लत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें