सिरसा। रानियां के गांव खारिया में चोर ने दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव खारिया निवासी अनूप ने बताया कि उनकी खारिया बस स्टैंड पर दुकान है। 30 दिसंबर की रात को वह दुकान मंगल कर घर चला गया था। मंगलवार सुबह आकर देखा तो दुकान के दोनों ताले टूटे हुए थे। दुकान के अंदर से गल्ले में रखे दस हजार रुपये, सिगरेट व अन्य सामान गायब था। जब सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो एक बाइक सवार युवक दुकान के बाहर आता है। युवक ने टोपी पहने हुए होती है और वह दोनों ताले तोड़कर दुकान से सामान लेकर बाइक पर जाता हुआ दिखाई देता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खेतों से सोलर पैनल का स्टार्टर चोरी
सिरसा चोपटा के गांव गुडिया खेड़ा में अज्ञात चोर सोलर टयूबवेल का स्टार्टर चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयानों में गांव गुडिया खेड़ा निवासी विनोद कुमार बताया कि 30 दिसंबर रात को मेरे खेत में लगे सोलर ट्यूबवेल का स्टार्टर चोर चोरी कर ले गए हैं। आस पड़ोस के खेतों के लोगों ने उसे जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।