फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भेजे शोक संदेश कहा- कुशल राजनेता थे ओमप्रकाश चौटाला

Wed, 01 Jan 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। रस्म पगड़ी की क्रिया करते हुए पं​डित व साथ में कर्ण चोटाला। संवादसिरसा। रस्म पगड़ी की क्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला की आत्मिक शांति के लिए गांव चौटाला के चौ. साहिबराम स्टेडियम में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। मंत्रोच्चार के बीच सर्वधर्म प्रार्थना सभा भी की गई। तलवंडी साबो के दमदमा साहिब से आए जत्थेदार जगतार सिंह ने पूर्व सीएम के बेटे अभय चौटाला को सिरोपा भेंट किया।
मुस्लिम समुदाय से अब्दुल रशिद खान ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। खाप प्रतिनिधियों और धर्म गुरुओं ने भी अभय सिंह चौटाला को विरासत संभालने और ओम प्रकाश चौटाला की नीतियों को आगे बढ़ाने का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पंजाब के राज्यपाल ने अपने शोक संदेश भेजे। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि चौटाला का निधन एक अपूर्णीय क्षति है। वे एक प्रभावशाली नेता थे और पांच बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। प्रदेश व समाज की सेवा की और ग्रामीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाए। मुर्मू ने कहा कि चौटाला की भाषण शैली सरल और जमीन से जुड़ी हुई होती थी।
अभय चौटाला के नाम भेजे गए शोक संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चौटाला एक अनुभवी राजनेता, कुशल प्रशासक थे। विभिन्न दायित्वों का निर्वहन उन्होंने गंभीरता से किया। चौ. देवीलाल के कार्यों को आगे बढ़ाने का काम किया। मोदी ने कहा कि चौटाला ने ग्रामीणों व वंचितों की बेहतरी के लिए किए गए उनके प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन

अभय चौटाला ने कहा कि उनकी कार्यशैली ने हरियाणा के विकास की वह गाथा लिखी जो आज तक कोई न लिख सका । वे इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री रहे, जिन्होंने कभी घाटे का बजट प्रस्तुत नहीं किया। उनके समय में हरियाणा की अर्थव्यवस्था अपने शिखर पर थी और ब्यूरोक्रेसी पूरी तरह कर्मठ और अनुशासित थी। उनकी कार्यशैली अपने आप में मिसाल है।

सिरसा। रस्म पगड़ी की क्रिया करते हुए पंडित व साथ में कर्ण चोटाला। संवादसिरसा। रस्म पगड़ी की क्

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें