संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रानियां क्षेत्र के गांव सादेवाला के पास कार पेड़ से टकराने पर कार सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। इसमें एक व्यक्ति की पहचान हो गई है।
मृतक के भाई बनवारी ने बताया कि उसका भाई बसंत करीब 20 वर्ष पहले साधू बन था और पंजाब के किसी डेरे में रहता था। बसंत अपने साथी के साथ जीवननगर से डबवाली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कार की रफ्तार अधिक होने के गांव सादेवाला के पास कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना जीवन नगर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने इतेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है।