फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अभियान चला 663 वाहनों की जांच कर 36 के काटे चालान

Thu, 18 Jan 2024 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिलिंग प्लान के दौरान वाहनों की जांच करते हुए पुलिस कर्मचारी।
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली में पुलिस ने वीरवार को विशेष अभियान चलाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान जिले में 23 जगहों पर नाके लगाकर 663 वाहनों की जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन होने पर 36 वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार को डबवाली, कालांवाली व रोड़ी पुलिस की टीमों ने नाके लगाकर वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे। इस अभियान के दौरान जिले के सभी चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस टीम मुस्तैद रहीं। सभी थाना व चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त व नाकाबंदी की। जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहीं। करीब 4 घंटे तक चले अभियान के दौरान सभी राइडर, पीसीआर गश्त पर रहे। डबवाली के भीड़-भाड़ वाले बाजार, कालांवाली, बडागुढ़ा व सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष रूप से पुलिस बल को तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें