फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बस स्टैंड पर दिनभर जाम, प्रशासन व पुलिस की अनदेखी से आमजन परेशान

विज्ञापन
सिरसा। बस स्टेंड के मुख्य गेट के पास ई रिक्शा चालकों का जमावड़ा। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। शहर के हिसार रोड पर स्थित बस स्टैंड के बाहर दिनभर जाम की समस्या बनी रहती है। बसों, ऑटो-रिक्शा और ई-रिक्शा चालकों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण राहगीरों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद न तो बस अड्डा प्रशासन और न ही जिला यातायात पुलिस इस समस्या पर कोई ठोस कदम उठा रही है।
विज्ञापन




हिसार रोड स्थित यह सिरसा का एकमात्र बस स्टैंड है, जहां से प्रतिदिन हजारों यात्री पड़ोसी जिलों व राज्यों में आवाजाही करते हैं। रोजगार के लिए फतेहाबाद, हिसार, गुरुग्राम और दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रहती है। रोडवेज, किलोमीटर स्कीम और निजी बस चालक यात्रियों को चढ़ाने के लिए अपनी गाड़ियां बस स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ी कर देते हैं।

इस वजह से जाम इतना लंबा हो जाता है कि दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। यातायात पुलिस की ओर से नियम बनाए जाने के बावजूद ऑटो और ई-रिक्शा चालक यात्रियों को बैठाने के लिए सड़क पर गाड़ियां आगे-पीछे लगाकर अव्यवस्था फैलाते हैं। सड़क पूरी तरह जाम हो जाती है और लोग घंटों परेशान होते हैं।
विज्ञापन


खानापूर्ति तक सीमित पुलिस कार्रवाई

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस जाम से निजात दिलाने के लिए केवल महीने में एक-दो बार खानापूर्ति की कार्रवाई करती है। वहीं, बस स्टैंड परिसर से कुछ दूरी पर पुलिस कर्मी तैनात रहने के बावजूद निजी बस और ऑटो चालकों पर किसी तरह की सख्त कार्रवाई नहीं होती। प्रशासन और पुलिस की इस लापरवाही का खामियाजा रोजाना हजारों लोग भुगत रहे हैं।








बस स्टैंड के सामने बस व रिक्शा न खड़ा करने के लिए कई बार चालकों को हिदायत दी गई है। वहीं, जो नियमों का उल्लंघन करता है तो उनके चालान भी किए जाते हैं। जाम को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों की भी तैनाती कि गई है। - शमशेर सिंह, प्रभारी, यातायात थाना पुलिस, सिरसा।

-

रोडवेज चालकों को सड़क पर बसें न खड़ी करने की सख्ती से हिदायत दी गई है। ई-रिक्शा, निजी बसों व अन्य वाहनों के जाम को रोकने के लिए रोडवेज प्रशासन की ओर से जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा गया है, ताकि इन ई-रिक्शा चालकों व अन्य वाहनों से लगने वाले जाम को रोका जा सके। - सुधीर कुमार, ट्रैफिक इंचार्ज, हरियाणा रोडवेज, सिरसा।

सिरसा। बस स्टेंड के मुख्य गेट के पास ई रिक्शा चालकों का जमावड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें