फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सड़क हादसे में बुआ-भतीजे की मौत

Sat, 04 Apr 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चोपटा। हादसे की फोटो
विज्ञापन
पेड़ से टकराई कार, चालक घायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चोपटा। गांव कुम्हारिया और खेड़ी के बीच सड़क हादसे में फतेहाबाद के भोडिया खेड़ा निवासी बुआ और भतीजे की मौत हो गई जबकि गाड़ी चालक घायल हो गया। घायल को चोपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है।


फतेहाबाद के बुढ़िया खेड़ा निवासी इसराइल पुत्र हाकिम और महबूब पुत्र सतपाल गाड़ी में सवार होकर अपनी बुआ को लाने के लिए राजस्थान के गांव तेलियां वाली ढाणी गए हुए थे। दोपहर 3 बजे बुआ को लेकर वापस आते समय गांव कुम्हारिया और खेड़ी के बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसमें करीब 29 वर्षीय इसराइल, गाड़ी चालक 26 वर्षीय महबूब व बुआ 50 वर्षीय धापा घायल हो गईं।
विज्ञापन

राहगीरों ने घायलों को नाथूसरी चोपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया जहां पर इसराइल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और इसराइल की बुआ धापा को सिरसा रेफर कर दिया जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

गाड़ी चालक महबूब का चोपटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें