फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: निजी स्कूल बस ट्रांसफार्मर से टकराई, हादसा टला

Sat, 04 Apr 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 23
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। गांव पोहड़का में शनिवार सुबह करीब 8 बजे एक निजी स्कूल की बस ट्रांसफार्मर से टकरा गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और बस में सवार करीब 10 बच्चे सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, बस चालक की हालत संदिग्ध लग रही थी और उस पर नशे में व बीमार होने का संदेह जताया जा रहा है। गांव के निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि गेहूं के सीजन के चलते ट्रांसफार्मर में बिजली सप्लाई बंद थी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते स्थिति पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें