फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एफआईआर दर्ज कराने की रंजिश को लेकर भाई पर किया हमला

Thu, 23 Jan 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। रामनगरिया के पास बाइक सवार युवक पर कुछ लोगों ने ईंट व डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। शहर थाना पुलिस ने घायल युवक का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार शहर के भाट मोहल्ला निवासी मुकेश कुमार डेयरी है। पुलिस को दिए बयान में मुकेश का कहना है कि 20 जनवरी रात को वह बाइक पर सवार होकर रामनगरिया जा रहा था। रास्ते में तरसेम निवासी शमशाबाद पट्टी ने उसे रोक लिया। इसके बाद माडू राम, राजू, सतीश व निंदर वहां पर आ गया। मुकेश का कहना है कि उक्त सभी ने ईंट व डंडे से उसपर हमला कर दिया। उक्त लोगों ने ईंट मारकर उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दिया। वह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकला। इसके बाद मुकेश उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश का कहना है कि उसकी बहन पीर बस्ती सिरसा निवासी लक्ष्मण के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। उसने अपनी बहन की गुमशुदगी की रपट थाने में दर्ज कराई थी। इसी रंजिश के कारण लक्ष्मण के कहने पर उक्त लोगों ने उसपर हमला कर दिया। जांच अधिकारी एसआई मोहन लाल का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें