सिरसा विधानसभा क्षेत्र-45 के बूथ लेवल प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते हुए बीएलओ।
सिरसा। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार सिरसा विधानसभा क्षेत्र-45 के बूथ लेवल अधिकारियों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान बीएलओ को चुनावी प्रक्रिया के पहलुओं से अवगत करवाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रतिदिन लगभग 50-50 बीएलओ के दो-दो सत्रों में प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर ईआरओ रजनीश कुमार और एईआरओ सुभाष चंद्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे। एईआरओ सुभाषचंद्र ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर को चार सत्रों में विभाजित किया गया है। पहले सत्र में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। दूसरे सत्र में केस स्टडी के आधार पर रोल प्ले करवाया जाता है।
इसके अलावा तीसरे सत्र में बीएलओ एप्लीकेशन का प्रयोग किस प्रकार से करवाया जाए, इसकी ट्रेनिंग दी जाती है। वहीं फाॅर्म 6, 6 ए व बी, 7, 8 भरने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान बीएलओ की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से बीएलओ को निर्वाचन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी जानकारी दी जा रही है। इस दौरान मास्टर ट्रेनर राजेश खुराना, जय प्रकाश, भूप सिंह, पृथ्वी सिंह, अंजनी कुमार, रणजीत कुमार, लवनीश कुमार और संजीव कुमार भी मौजूद रहे।