फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वातावरण के संरक्षण के लिए पौधारोपण अति आवश्यक : सूर्या

विज्ञापन
पौधरोपण करते हुए कल्ब के सदस्य।
विज्ञापन
डबवाली। एपेक्स क्लब मंडी डबवाली की ओर से सावन के प्रथम सोमवार को वन-महोत्सव के तहत सिरसा रोड स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम में पौधरोपण किया गया। अभियान का शुभारंभ एपेक्स क्लब के सलाहकार एलजी एपे एसएस जौड़ा व मॉर्निंग वॉक ग्रुप से टीकम जग्गा ने किया।
विज्ञापन

इस मौके प्रधान एपे. विक्रमजीत सिंह सूर्या ने कहा कि प्रकृति व वातावरण के संरक्षण के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमें प्राण वायु देते हैं और पर्यावरण को स्वच्छ व स्वस्थ रखते हैं। प्रोजेक्ट चेयरमैन सुदेश कुमार आर्य ने कहा कि पौधे हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं, इन्हें हमें नष्ट नहीं करना चाहिए, क्योंकि पक्षी व अन्य जानवर भी इन्हीं पौधों पर आश्रित हैं।
उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन के शुभ दिवस पर पौधरोपण अवश्य करना चाहिए और बड़े होने तक इनकी देख-रेख भी करनी चाहिए, ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को बेहतर कल दे सकें। इस अभियान के को-प्रोजेक्ट चेयरमैन भारत भूषण वधवा,अनिल सिंगला, राजन शर्मा, कुलविंदर सिंह चहल, भूपिंदर सिंह सूर्या एडवोकेट रहे।
विज्ञापन

जबकि अभियान को सफल बनाने में मॉर्निंग वॉक ग्रुप से तरसेम चंद जेई, राम निवास पटवारी, कृष्ण डाबी, नरेंद्र सिंह बराड़, सतवंत सिंह चीमा, अवतार सिंह कानूनगो सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों का योगदान रहा। इस दौरान तीन त्रिवेणी सहित आम, अमरूद, जामुन, गुड़हल, आंवला, बेलपत्र, गुलाब आदि के 25 पौधे रोपित किए। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भी पौधरोपण अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें