फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Mon, 05 May 2014 11:40 PM IST
सिरसा ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यक्ति की अश्लील वीडियो बनाकर झूठा रेप केस दर्ज करवाने के नाम पर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह की गतिविधियां लगातार जारी है।
विज्ञापन


इस बार इस गिरोह ने गांव धिंगतानियां निवासी एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया है। पीड़ित ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई तो पुलिस ने गिरोह में शामिल चार युवतियों सहित सात लोगों को टाउन पार्क से हिरासत में लिया। गांव धिंगतानियां निवासी पवन कुमार कार का मिस्त्री है।

गत दिनों वह हिसार रोड आरओबी के नीचे एक निजी अस्पताल के पास खड़ा था। इसी दौरान एक महिला उसके पास आई और उससे उसके काम के बारे में पूछा। पवन ने बताया कि उसने महिला से कहा कि वह कार का मिस्त्री है। महिला ने पवन से कहा की उसकी कार घर पर खराब पड़ी है और उसे ठीक कर दो। महिला पवन कुमार को हिसार रोड स्थित एमसी कॉलोनी में स्थित एक मकान में ले गई।
विज्ञापन


मकान में प्रवेश करते ही वहां मौजूद एक युवती उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ करने लगी। इसके बाद उक्त युवती पवन को कमरे में ले गई और शारीरिक संबंध बनाने के बाद कई लोग कमरे में आ गए। कमरे में आए महिला समेत चार लोगों ने पवन कुमार से कहा कि दो लाख रुपये दो, नहीं तो उस पर रेप का केस दर्ज करवाया दिया जाएगा। कमरे में लगे वीडियो कैमरे को देखकर पवन सन्न रह गया।
विज्ञापन


गिरोह ने उसकी अश्लील वीडियो फिल्म बना ली थी। पवन ने शहर थाना पुलिस को घटनाक्रम के बारे में बताया। सोमवार को पुलिस ने गिरोह में शामिल एक महिला और उसके साथी को टाउन पार्क से हिरासत में ले लिया। इस मामले के जांच अधिकारी बस स्टैंड चौकी प्रभारी देसराज का कहना है कि इस गिरोह में चार युवतियां और तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें