फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एथेनॉल फैक्टरी के बाहर कल प्रदर्शन करेगी बीकेई

Thu, 23 Jul 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूरिया व सरकारी चावल के कथित दुरुपयोग पर किसान संगठन ने किया एलान
विज्ञापन





फोटो 12


संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। भारतीय किसान एकता ने 24 जुलाई को एथेनॉल फैक्टरी के बाहर प्रदर्शन का एलान किया है। यह प्रदर्शन यूरिया खाद और सरकारी चावल के कथित दुरुपयोग पर होगा। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने प्रेसवार्ता में बताया कि उन्हें कानूनी नोटिस मिला है लेकिन संगठन किसानों के हितों से जुड़े मुद्दे उठाता रहेगा।
औलख ने आरोप लगाया कि फैक्टरी ने ओपन मार्केटिंग सेल्स स्कीम के तहत सरकारी चावल का दुरुपयोग किया। इथेनॉल उत्पादन के लिए खरीदा गया चावल कथित तौर पर राइस मिलों को अधिक कीमत पर बेचा गया। इससे सरकारी योजना और किसानों दोनों को नुकसान हुआ।
विज्ञापन

किसानों को सब्सिडी पर मिलने वाली यूरिया खाद के दुरुपयोग पर 9 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। सदर थाना डबवाली में दर्ज इस प्राथमिकी में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की समस्याएं और मांगें
फैक्टरी के आसपास के ग्रामीण लंबे समय से वायु और ध्वनि प्रदूषण, भारी वाहनों की आवाजाही तथा किसानों के हिस्से के पानी के कथित दुरुपयोग जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। औलख ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कंपनी प्रबंधन पर कानूनी कार्रवाई की भी मांग की। साथ ही यूरिया खाद मामले की जांच पूरी कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें