फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मोबाइल-नशा बढ़ा रहा रार, पति-पत्नी के बीच में दरार

Thu, 23 Jul 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ साल में महिला थाने में पहुंचीं करीब एक हजार शिकायतें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में पति-पत्नी के बीच बढ़ते विवाद चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। मोबाइल और नशा रार के कारण बन रहे हैं। इससे पति और पत्नी के रिश्ते में दरार आ रही है।
डेढ़ वर्ष के दौरान महिला थाने में पारिवारिक विवादों से संबंधित करीब एक हजार शिकायतें पहुंचीं। इनमें से पुलिस ने काउंसिलिंग और आपसी समझौते के माध्यम से करीब 900 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा कर परिवारों को टूटने से बचा लिया।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुनीता रानी ने बताया कि अधिकांश मामलों में पति-पत्नी के बीच अहम, संवाद की कमी व छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ जाता है। कई मामलों में नशे की लत और मोबाइल फोन पारिवारिक कलह का प्रमुख कारण बनकर सामने आए हैं।
पुलिस की प्राथमिकता दोनों पक्षों को समझाकर उनके बीच विश्वास बहाल करना व परिवार को फिर से जोड़ना होती है। उन्होंने बताया कि डेढ़ वर्ष में प्राप्त करीब एक हजार शिकायतों में से 900 मामलों का समझौते के आधार पर निपटारा किया गया।
दहेज प्रताड़ना से जुड़े 74 मामलों में दोनों पक्ष साथ रहने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की। पहले हर माह पारिवारिक विवाद की 20 से 25 शिकायतें आती थीं लेकिन वर्ष 2026 में यह संख्या बढ़कर 50 से अधिक हो गई है।
पंजाब में विवाहित कई महिलाओं की शिकायतों में पति की नशे की लत के कारण घरेलू हिंसा के मामले भी सामने आए हैं। महिला थाना प्रभारी का कहना है कि उनकी कोशिश में परिवारों को बिखरने से बचाना उसकी प्राथमिकता है।
पति मोबाइल चलाने से रोकता है
महिला थाने में आई एक शिकायत में पत्नी ने पति पर आरोप लगाया कि उसका पति उसे मोबाइल चलाने नहीं देता। वह कहता है कि मोबाइल चलाने से दिमाग खराब हो जाएगा। इसलिए मैं ऐसे पति के साथ नहीं रहना चाहती जो उसे मोबाइल के लिए ही प्रताड़ित करे। महिला पुलिस ने पति-पत्नी की काउंसिलिंग कर यह मामला सुलझाया और अब उक्त पति-पत्नी का जीवन खुशहाल है।
सास, ननद व जेठानी परेशान करते हैं
एक शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उसकी सास, ननद व जेठानी से नहीं बनती। ये तीनों उसे शादी के बाद से ही परेशान करती हैं और पति भी इनकी ही बोली बोलता है। महिला पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर अच्छी तरह से समझाया तो यह मामला सुलझ गया।
पति नशे में सारे पैसे उड़ा देता है
ज्यादातर शिकायतों में महिलाओं का आरोप है कि पति नशा करता है। वह सारे पैसे नशे में उड़ा देता है। घर में कुछ लाकर नहीं देता। इससे हर रोज घर में झगड़ा रहता है। इन शिकायतों का समाधान भी महिला पुलिस ने समझदारी से कर परिवार को बिखरने से बचाया है।
फैमिली कोर्ट में अब तक आ चुके हैं 8 हजार केस
फैमिली कोर्ट में भी पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। शादी के बाद छोटी-मोटी बातों को आपस में सुलझाने के बजाय बात सीधे तलाक तक पहुंच रही है। दिसंबर 2018 से जून 2026 तक फैमिली कोर्ट में पारिवारिक विवाद से जुड़े करीब आठ हजार 850 केस आ चुके हैं। इस आंकड़े से पता चलता है कि सात फेरे लेते समय किया गया सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा शादी के कुछ समय के बाद ही टूट रहा है।
विज्ञापन

कोट्स
महिला थाना पुलिस का शत-प्रतिशत प्रयास रहता है कि इन मामलों को काउंसिलिंग के माध्यम से सुलझाकर परिवारों को बिखरने से बचाया जाए। महिला थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर अच्छी तरह से समझाया जाता है। डेढ़ वर्ष में पुलिस करीब 900 परिवारों को बिखरने से बचा चुकी है।
-सब इंस्पेक्टर सुनीता रानी, प्रभारी, महिला थाना सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें