फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: BJP नेता अशोक तंवर ने गांव माधोसिघान में बच्चों के साथ मिड डे मील खाया, कहा- 400 सीटों पर खिलेगा कमल

Fri, 09 Feb 2024 04:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डाॅ. अशोक तंवर ने कहा कि केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। इसी तरह से हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी और फिर से मनोहर लाल  मुख्यमंत्री बनेंगे। तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 80 करोड़ जरूरतमंदों को राशन देने का काम किया है।
विज्ञापन
भाजपा नेता डाॅ. अशोक तंवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के गांव माधोसिंघाना में भाजपा नेता डाॅ. अशोक तंवर ने शुक्रवार को राजकीय स्कूल में पहुंचे। डाॅ. अशोक तंवर ने गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के बारे में मरीजों से जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने पशु अस्पताल व गांव के जोहड़ का अवलोकन किया।  वहीं अशोक तंवर ने विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए मिड डे मील के खाना का स्वाद लिया। 

विज्ञापन


पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डाॅ. अशोक तंवर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसदीय चुनाव में 400 सीटों पर कमल खिलेगा। केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। इसी तरह से हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी और फिर से मनोहर लाल  मुख्यमंत्री बनेंगे। तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 80 करोड़ जरूरतमंदों को राशन देने का काम किया है। अयोध्या में भगवान रामलला का मंदिर बनाकर पांच सदियों  के स्वप्न को साकार किया है।  भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि शनिवार 10 फरवरी को डाॅ. अशोक तंवर सुबह 11 बजे अपने आवास के बाहर पार्टी संबंधी दीवार लेखन अभियान का भी आगाज करेंगे।

एख लाख 20 हजार युवाओं को मिल सरकारी नौकरी : तंवर
डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि मैरिट के आधार पर युवाओं को नौकरियां दी जा रही हैं। हरियाणा में अब तक 1 लाख 20 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। जिले के रिसालियाखेड़ा गांव में 38, नाथूसरी कलां में 16, खेड़ी गांव में 5 सहित जिलाभर के हजारों युवाओं को नौकरियां मिली हैं। इसी तरह से हरियाणा लोक सेवा आयोग के माध्यम से अब तक 11,500 युवाओं को नौकरियां दी हैं तो निजी क्षेत्र में करीब 32 लाख बेरोजगारों को स्वावलंबी बनाया है।  डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि युवाओं का सरकारी नौकरी में चयन  होना बहुत खुशी की बात है। अशोक तंवर ने कहा कि सरकार बहुत ही नौकरी के मामले में अच्छा कार्य कर रही है। नौकरी में कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है, नौकरी युवाओं को योग्यता के आधार पर मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें